25.2 C
Ratlām

बार-बार जाम, धूप में जनता परेशान : चांदनी चौक की नवनिर्मित फोरलेन पर हो रहे वाहन पार्किंग, भाजपा पूर्व पार्षद ने एसपी से क्या कि मांग, पढ़े विस्तृत खबर

 – शहर की बदहाल यातायात पुलिस के लिए बन चुकी अब चुनौती 
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
मध्यप्रदेश के रतलाम की बदहाल यातायात से प्रमुख बाजारों से लेकर चौराहों पर बार-बार जाम से भीषण गर्मी में आमजन परेशान होने लगे हैं। चांदनी चौक में नवनिर्मित फोरलेन को व्यापारियों ने पार्किंग में तब्दिल कर दिया है। भाजपा पूर्व पार्षद सीमा टांक ने यातायात अव्यवस्था को पुलिस के लिए चुनौती बताकर कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को लिखे पत्र में पूर्व पार्षट टांक ने यातायात सुचारू नहीं होने तक हेलमेट की अनिवार्यता स्थगति करने की मांग की है। 
जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर शहर की यातायाता सुधार का प्रयास किया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं  हो सका है। बाजारों में वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों का अभाव है। नगर निगम व्यवसायिक कॉम्पलेक्स निर्माण की अनुमति तो जारी कर देता है लेकिन नियम विपरित निर्माण पर खामोश रहता है। शहर में हालात कुछ ऐसे हैं कि दुकानों के आगे सडक़ों पर सामान पसरा रहता है और फुटकर विक्रेता उचित स्थान नहीं मिलने से फुटपात पर बैठ आजीविका चला रहे हैं। यातायात की इन तमाम समस्याओं को नजर अंदाज कर हेलमेट की अनिवार्यता न्यायसंगत नहीं होने पर अब व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर आवाज उठने लगी है।  

IMG 20230515 WA0078

ऑफिस के समय सडक़ों पर रेंगते वाहन
रतलाम शहर के मुख्य बाजारों और सैलाना बस स्टैंड से राम मंदिर पहुंच मार्ग पर ऑफिस के समय वाहन रेंगते हैं। बार-बार जाम की स्थिति के कारण कई बार एंबुलेंस और फायर बिग्रेड तक फंसी रहती है। इन सभी मामलों में पूर्व पार्षद टांक ने 2 मार्च 2023 को भी पत्र लिख समाधान के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए थे, लेकिन इनको संज्ञान में अभी तक नहीं लेने से आमजन काफी परेशान हैं। 

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page