Ratlam : अशोक नगर में दशकों का इंतजार खत्म, चौराहे का नाम रखा ‘महापौर पटेल साहब चौराहा’

- नागरिक बोले, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर सम्मान स्वरूप रखा चौराहे का नाम

Advertisements
Advertisements
Mayor of Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला मुख्यालय स्थित अशोक नगर क्षेत्र के रहवासियों का कई दशकों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। लगभग 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रही मुख्य सड़क का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे रतलाम (Ratlam) के महापौर प्रह्लाद पटेल का क्षेत्रवासियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान नागरिकों ने मुख्य चौराहे का नाम ‘महापौर पटेल साहब चौराहा’ रखने की घोषणा करते हुए वहां नाम का बोर्ड भी स्थापित किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सड़क निर्माण कार्य के अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने महापौर का पुष्पमालाओं से सम्मान कर उनका अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सड़क लंबे समय से विकास की बाट जोह रही थी। कई जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल में यह कार्य पूरा नहीं हो सका, लेकिन वर्तमान नगर निगम परिषद और महापौर प्रह्लाद पटेल के प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित परियोजना साकार हुई। इसी के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए नागरिकों ने सर्वसम्मति से चौराहे का नाम ‘महापौर पटेल साहब चौराहा’ रखने का निर्णय लिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

विकास राजनीति से ऊपर – बोले महापौर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर (MAYOR) प्रह्लाद पटेल ने कहा कि नगर निगम परिषद ने धर्म, जाति और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर पूरे रतलाम (Ratlam) शहर के समान विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि परिषद ने अपनी स्व-अर्जित आय से उन क्षेत्रों और कॉलोनियों में भी विकास कार्य कराए हैं, जहां पिछले 40 से 50 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। उन्होंने कहा कि परिषद का लक्ष्य शहर के प्रत्येक नागरिक तक सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि रतलाम का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्य सड़क बनने से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

क्षेत्रीय पार्षद सलीम बागवान ने कहा कि अशोक नगर में नगर निगम द्वारा जितने विकास कार्य कराए गए हैं, वे पहले कभी नहीं हुए। मुख्य सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को वर्षों से चली आ रही कीचड़, धूल और जर्जर सड़क की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

यह सड़क हमारे संघर्ष और उम्मीदों की जीत

कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्षेत्रवासी इमरान खोखर ने कहा कि अशोक नगर की जनता वर्षों से इस सड़क के निर्माण का इंतजार कर रही थी। अब यह सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सड़क केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष, धैर्य और उम्मीदों की जीत का प्रतीक है, जिसे जनता लंबे समय तक याद रखेगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में महापौर प्रह्लाद पटेल, इमरान खोखर, एल्डरमैन नारायण सांखला, राकेश मिश्रा, इरशाद भंडारी, परवेश भाई, अल्पेश नागौरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, महिलाएं, युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!