Ratlam : गुरु रामदास पब्लिक स्कूल का पौधारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने दिया हरित भविष्य का संदेश

- शिवगढ़ फॉरेस्ट रेंज में हुआ आयोजन, छात्रों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

Advertisements
Advertisements
Guru Ramdas Public School in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए रतलाम (Ratlam) के गुरु रामदास पब्लिक स्कूल (Guru Ram Das Public School) के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने शिवगढ़ फॉरेस्ट रेंज में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बच्चों को बताया पेड़-पौधों का महत्व

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बताया कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। ये हमें शुद्ध ऑक्सीजन, फल, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ किया पौधारोपण

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और बच्चों ने प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी तथा संवेदनशीलता का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

हरित भविष्य की मजबूत नींव

गुरु रामदास पब्लिक स्कूल (Guru Ram Das Public School) द्वाराआयोजित इस कार्यक्रम की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आज लगाए गए पौधे ही आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ, स्वच्छ और हरित भविष्य की आधारशिला बनेंगे।

पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया, ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!