12.5 C
Ratlām

सरकार चुप : चलते कार्यक्रम में भाजपा के खिलाफ ज्ञापन, मंचासिन नेता रह गए हक्के-बक्के

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
शहर के बाजना बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में भाजपा के खिलाफ ज्ञापन देने का अजीब मामला सामने आया। ज्ञापन में स्पष्ट शब्दों में लिखा था – “ज्ञापक – समस्त हिन्दू समाज”। इस पूरे मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा वन्देमातरम् द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब नहीं दे पाए।
मुद्दा महिला के बालों में थूक कर चर्चा में चल रहे हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का है। आपको बता दें की जावेद हबीब ने 2019 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इस दौरान पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग व राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख सजंय मायुख ने हबीब को सदस्यता दिलाई थी। अब इस पर भाजपा मौन और अंजान बनी हुई है। भाजपा के इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी इस कृत्य का विरोध किया था मगर वह भूल गए कि हबीब के पास उन्ही की पार्टी की सदस्यता है। भाजपा ने महिला के प्रति घ्रणित कृत्य पर अब तक आधिकारिक रूप से कोई भी बयान जारी करते हुए हबीब को पार्टी से निष्कासित नहीं किया है।

भाजपा नेताओं के उड़े होश
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को लेकर महिला मोर्चा की टीम ने मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम किया था। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पटवा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। इसी बीच कुछ युवाओं के साथ आई 2 महिलाओं ने मंच के पास आकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम ज्ञापन दिया। जैसे ही माइक में महिला ने ज्ञापन पढ़ना शुरू किया सभी नेता हक्के-बक्के रह गए। सम्भवतः यह प्रदेश का पहला मामला है जहां पहली बार भाजपा के कार्यक्रम में भाजपा के खिलाफ ज्ञापन दे दिया गया और नेता देखते रह गए। ज्ञापन के समय तृप्ति सिंह, नंदकिशोर मीणा, भूपेंद्र निनामा, चेतन्य शर्मा, योगेंद्र कुशवाहा, निरंजन बैरागी, अभीजित राठौर,पं. संजय दवे आदि युवा उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री पर उठाए प्रश्न
ज्ञापन में भाजपा के जावेद हबीब को निष्कासित नहीं किये जाने पर लिखा गया कि हिन्दू समाज हमेशा से भाजपा का समर्थन करता है। मगर भाजपा ऐसे लोगो को पार्टी में शामिल किए हुए है, जो हर समय हिन्दूओ को अपमानित करते हैं।
कुछ समय पूर्व मंत्री बिसाहूलाल द्वारा महिला पर आपत्तिजनक टिपण्णी के मामले में पार्टी ने कोई एक्शन नही लिया।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाते हुए लिखा गया कि गौरक्षक को गुंडा कहने वाले प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में हिंदुओ के नरसंहार पर 1 ट्वीट तक नहीं करते हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!