27.6 C
Ratlām

Governor : रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रदेश शाखा के वाइस चेयरमैन मनीष रावल को दिलाई शपथ

राज्यपाल ने मनीष रावल को दिलाई शपथ

 MP Governor

भोपाल/रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रदेश शाखा की नवगठित प्रबंध समिति एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन भोपाल में हुआ। इसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangu Bhai Patel) ने वाइस चेयरमैन मनीष रावल (Manish Raval) (रतलाम) को शपथ दिलाई। साथ ही पदाधिकारियों से कहा कि नव नियुक्त सदस्य समाज के कमजोर वर्गों के लिए सुरक्षा, राहत और सशक्तिकरण की दिशा का आधार है। सभी उपचार संबंधी आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों की उपलब्धता के प्रयास करें।

पीड़ित मानवता के उपचार कार्यों में निजी और सार्वजनिक संस्थानों की सहभागिता कराएं। समारोह में रावल के साथ नव नियुक्त चेयरमैन डॉ. श्याम सिंह कुमरे, मानसेवी कोषाध्यक्ष दीपेश मेहता (बैतूल) ने भी शपथ ली। राज्यपाल ने सभी को पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नव निर्वाचित तीनों पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए। सांदीपनि सभागार में हुए कार्यक्रम में आयुक्त लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण डॉ. तरुण राठी भी मौजूद रहे। अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, रतलाम रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया, मानस पुरोहित, दिनेश बरमेचा, डॉ. हितेश पाठक आदि उपस्थित रहे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here