
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। उज्जैन के पास बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन (टाटा मैजिक) में किए गए विस्फोट का वीडियो सामने आने के बाद रतलाम ( Ratlam) पुलिस अलर्ट हो गई है। रतलाम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।

स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन कैमरों की सहायता से क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। रतलाम एसपी अमित कुमार ने वंदेमातरम् NEWS को बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


