Ratlam : सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट रिटायर्ड जजेज एसोसिएशन अध्यक्ष जस्टिस रांका का अभिनंदन

- संतों के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, समाजजनों ने किया सम्मानित 

The Jain Community in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। ‘एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज ऑफ सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट ऑफ इंडिया’ का जस्टिस जेके रांका को हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस उपलब्धि के बाद उनके रतलाम (Ratlam) जिले के ढोढर आगमन पर जैन समाज एवं स्थानीय श्रावक संघ द्वारा भव्य अभिनंदन किया। कार्यक्रम में समाजजनों ने उन्हें शाल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

महासती वृंद के सानिध्य में हुई आध्यात्मिक चर्चा

ढोढर पहुंचने पर जस्टिस रांका ने अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चन्द्रिका शासन प्रभाविका डॉ. कुमुदलता जी म.सा., डॉ. महाप्रज्ञा जी म.सा., डॉ. पद्मकीर्ति जी म.सा. एवं साध्वी राजकीर्ति जी म.सा. आदि ठाना-4 के दर्शन-वंदन किए। इस दौरान महासती वृंद के सानिध्य में आध्यात्मिक चर्चा भी हुई। महासतीजी ने जस्टिस रांका को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने हेतु मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर पूज्य महासती वृंद द्वारा ‘बधाई गीतिका’ प्रस्तुत कर आत्मीय स्वागत भी किया।

उपाध्याय गौतम मुनि एवं वैभव मुनि के भी किए दर्शन

इसके पश्चात जस्टिस रांका ने जैन स्थानक पहुंचकर उपाध्याय पूज्य गौतम मुनि जी म.सा. एवं पूज्य वैभव मुनि जी म.सा. सहित अन्य संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों ने उनके नए दायित्व को समाज एवं राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

समाजजनों ने कहा, यह गौरव का क्षण

जस्टिस रांका के सम्मान समारोह में अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा, शेखरजी नाहर तथा रतलाम से राष्ट्रीय प्रचार मंत्री निलेश बाफना सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शाल एवं माला पहनाकर उनका बहुमान किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जस्टिस रांका का इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पद पर चयन न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे जैन समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उनकी सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!