ग्रीन रतलाम-क्लिन रतलाम : लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को हटाया, गैरहाजिर 43 सफाई मित्रों का वेतन काटा

ग्रीन रतलाम-क्लिन रतलाम : लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को हटाया, गैरहाजिर 43 सफाई मित्रों का वेतन काटा

Advertisements

– महापौर पटेल का सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण जारी, अब मनमानी बर्दाश्त नहीं

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ग्रीन रतलाम-क्लिन रतलाम अभियान की कमान महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने हाथों में संभाल ली है। महापौर पटेल सफाई कार्य का लगातार दूसरे दिन आकस्मिक निरीक्षण करने मैदान में उतरे। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वार्ड 34 में संतोषप्रद कार्य नहीं पाने पर वार्ड प्रभारी प्रेमचन्द फथरोड को तत्काल प्रभाव से प्रभारी के पद से हटाया। इसके अलावा विभिन्न वार्डो में गैर हाजिर मिले 43 सफाई मित्रों का एक दिवस का वेतन काटा जाकर कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम की सफाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए महापौर पटेल द्वारा निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। संबंधितों को निर्देशित किया कि जहां पर भी कचरा एवं गंदगी पाई गई तो जिम्मेदारों के विरूद्ध निलंबन और सेवा से पृथक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान महापौर पटेल ने बताया कि रतलाम नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। महापौर पटेल ने निरीक्षण के दौरान नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर व दुकानों से निकलने वाले कचरे यहां-वंहा ना डालते हुए गीले एवं सूखे कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डाले। उन्होने कहा कि स्वच्छता हेतु रतलाम नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही।नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे भी स्वच्छता में अपना अमूल्य योगदान दें।

Advertisements
Advertisements

आयुक्त ने कहा दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी

निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने महू रोड स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बस स्टैण्ड, रैन बसेरा का निरीक्षण किया। बस स्टैण्ड पर संचालित होटल व्यवसायी को निर्देशित किया कि चाय-कॉफी हेतु प्रतिबंधित डिस्पोजल का उपयोग ना करें अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा निगम आयुक्त भट्ट द्वारा अमृत सागर क्षेत्र के अलावा नगर के विभिन्न वार्डो की सफाई कार्य का निरीक्षण कर नियमित सफाई के निर्देश संबंधितों को दिये।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!