27.6 C
Ratlām
Friday, March 29, 2024

नहीं तो हो जाता बड़ा हादसा : अशोक नगर में दो टंकियां एक साथ भभकी, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
शहर के अशोकनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक साथ दो घरेलू गैस की टंकियां भभक गई। खैरियत की बात यह है कि स्थानीय रहवासियों की सूझबूझ और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। ऐसा नहीं होता तो बड़ी घटना होने के साथ जानमाल को भी नुकसान पहुंचता।

IMG 20220913 WA0023
इस घर में हुआ हादसा


अशोक नगर स्थित गली नंबर-2 निवासी स्माइल राठौड़ सुबह करीब 10.45 पर खाना बना रहे थे। अचानक गैस भभकी और सिलेंडर में आग लग गई। स्माइल कुछ समझ पाते तभी समीप में रखा दूसरा भरे सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। स्माइल बाहर दौड़ते हुए पहुंचे और उन्होंने मदद की गुहार लगाई। इससे आसपास के मकानों में निवासरत परिवारों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। रहवासियों ने तत्काल समाजसेवी शाहीद हुसैन को फोन लगाया। शाहीद ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर 6 मिनट के अंतराल में पहुंच दमकल कर्मियों ने पहले फॉग से सिलेंडरों पर लगी आग पर नियंत्रण पाया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने दोनों सिलेंडरों को बाहर खुले में लेकर आए और पानी का छिड़काव किया। संकरी गली में फायर ब्रिगेड नहीं पहुँचने से कर्मचारियों को काफी मशक्कत करना पड़ी। आग पर काबू पाने के बाद दमकल कर्मियों के अलावा स्थानीय रहवासियों ने सुकून की साँस ली।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network