13.7 C
Ratlām

कांग्रेस की रणनीति  : रतलाम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने बूथ स्तर पर कार्य करने का दिया जोर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह सफलता प्राप्त करने के गुर देने रतलाम पहुंचे। रतलाम में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन मोहन गार्डन में हुआ। रतलाम शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह के आगमन से निश्चित ही रतलाम नगर में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट व पारस सकलेचा के साथ कार्य करके कार्यकर्ता यह चुनाव बेहतर परिणाम से जीतेंगे।

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने सम्मेलन में कहा कि अगर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर शहर से हमारा विधायक जीता दिया तो इसमें सबसे अच्छी बात यह होगी कि जो पारस दादा प्रत्याशी है। दादा अकेले विधायक नहीं रहेंगे, यह खुले मन से मैं आप सभी को बता रहा हूं विधायक रतलाम का हर एक कार्यकर्ता रहेगा जो अपना बूथ जीतकर आएगा। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट ने कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि आप सभी बूथ का विशेष रूप से ध्यान रखेंगे तो हम हमारा बूथ जीता देंगे, यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उद्बोधन में कहा कि मैं मयंक की बात पर सहमत हूं हमें चुनाव उसी तरीके से लड़ना है। जिस तरह से हम पंचायत के चुनाव लड़ते हैं। वार्ड का चुनाव लड़ते हैं। हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम बूथ को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करें। कार्यक्रम का संचालन बसंत पंड्या ने किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!