16 C
Ratlām

रतलाम में सीएम, वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों के हाथों बनाई चाय पी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रतलाम आ चुके है। रतलाम के अलकापुरी कम्युनिटी हॉल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर निरीक्षण कर लायंस हाल वैक्सीनेशन सेंटर से विधायक सभा ग्रह पर आ चुके हैं।
अलकापुरी कम्युनिटी हॉल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर
वैक्सीनेटर लाल कुमार राठौर सोनाली पंड्या से चर्चा की टीका लगवाने आई निराला नगर रतलाम की सलोनी मलानिया से चर्चा की सलोनी को आशीर्वाद दिया। परिसर में मौजूद ग्राम करमदी के तुलसी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं कला मकवाना, लक्ष्मी मकवाना आदि महिलाओं से चर्चा की। उनके द्वारा बनाई गई चाय पी और खुशी से कहा की चाय बहुत अच्छी बनाई है। जिला पंचायत सीईओ मीनाक्षी सिंह ने जिले के स्वयं सहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में ड्यूटी पर तैनात महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक दिव्यांग अंतिम वाला खराड़ी से भी मुख्यमंत्री ने चर्चा की और उनकी हौसला अफजाई की।
जगह जगह स्वागत

IMG 20210826 140834

सीएम का काफिला जहा से भी निकला, वहा पर जोरदार स्वागत हुआ। अलकापुरी चौराहे से काफिला के पीछे पीछे छोटे बच्चे भी दौड़ते रहे। सीएम ने बच्चों से हाथ मिलाया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!