Ratlam : महाराजा खटवांग जयंती पर गो-सेवा और सम्मान का आयोजन

- निखिल बोरीवाल मित्र मंडल ने गौशाला में की पूजा-अर्चना और गो-सेवकों का सम्मान

Advertisements
Advertisements
Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय पर खटीक समाज के आराध्य महाराजा खटवांग की जयंती के अवसर पर निखिल बोरीवाल मित्र मंडल द्वारा सेवा और समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर Ratlam स्थित गोपाल गौशाला में सर्वप्रथम गो माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात महाराजा खटवांग जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

20260124 085010

कार्यक्रम के दौरान गौशाला में सेवा कार्य में निरंतर लगे गो-सेवकों का सम्मान किया गया। ठंड के मौसम को देखते हुए मंडल की ओर से गो-सेवकों को कम्बल वितरित किए गए, जिससे मानवता और करुणा का संदेश समाज तक पहुंचे। इस अवसर पर संजय सोलंकी, डॉ. गौरव बोरीवाल, जितेंद्र नागोरा, समरथ बागड़ी, कमल खिची, पंकज बागड़ी, चेतन बोरीवाल, विमल सुयल, गोलू सोलंकी एवं राहुल खिची सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने महाराजा खटवांग जी के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। रतलाम (Ratlam) में निखिल बोरीवाल मित्र मंडल द्वारा किए गए इस सेवा समर्पण कार्य की उपस्थितजनों ने सराहना की। मंडल सदैव सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहता है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

20260124 085204

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!