20.7 C
Ratlām

सनसनी लूट का खुलासा : कुख्यात बदमाश राजस्थान से गिरफ्तार, डेढ़ वर्ष पूर्व दिया था अंजाम

– कुख्यात बदमाश ने कार्यालय में घुस सिर पर कट्टा लगाकर लूटे थे 3 लाख रुपए
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।    
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट अंतर्गत डेढ़ वर्ष पूर्व सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा हो गया। कुख्यात बदमाश राजस्थान का निवासी है, जिस पर पुलिस ने 10 हजार का ईनाम घोषित किया था। कुख्यात बदमाश ने पूर्व में नागेश्वर (उन्हेल) में 28 लाख रुपए तथा डग मे 8 लाख रुपए की लूट को भी कबूला है। न्यायालय ने आरोपी को 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि 5 जनवरी – 2022 को फरियादी लोकेश पिता जगदीशचन्द्र पोरवाल निवासी रानीपुरा आलोट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस के अनुसार उक्त दिनांक को दो अज्ञात बदमाशों द्वारा फरियादी के कार्यालय मे घुसकर  सिर पर कट्टा अडाकर गल्ले मे रखे 3 लाख रुपए की लूट को अंजाम देकर फरियादी को कार्यालय मे बंद कर फरार हो गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रतलाम एसपी ने 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। आलोट थाना प्रभारी आलोट शिवमंगल सिंह सेंगर ने मुखबीर की सूचना पर 27 जुलाई को कुख्यात बदमाश प्रेम सिंह पिता गोकुल सिंह निवासी राजपुरा, डग (झालावाड़) को गंगधार जिला झालवाड से हिरासत में लिया। आरोपी से पुछताछ करने पर घटना मे प्रयोग किया गया देशी कट्टा और एक कारतूस भी जप्त किया। आरोपी से पुछताछ करने पर लूट की उक्त वारदात साथी के साथ मिलकर कबूला। आरोपी प्रेम सिंह को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 31 जुलाई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजेने के आदेश दिए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!