17.2 C
Ratlām

कोर्ट ने सुनाई सजा : पेट पर बांध कर रहा था अफीम तस्करी, 5 वर्ष सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये दंड

– 5 वर्ष पूर्व पुलिस ने शातिर तस्कर को किया था मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
प्लास्टिक की थैली में अफीम रख पेट से बांधकर तस्करी करने वाले अभियुक्त को न्यायालय ने सजा सुनाई। शातिर अभियुक्त को जावरा पुलिस ने करीब 5 वर्ष पूर्व मुखबीर की सूचना पर नाकेबंदी कर गिरफ्तार किया था। न्यायधीश ने साक्ष्य और गवाहों के मद्देनजर दोष सिद्ध पर अभियुक्त को 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये से दंडित करने का फैसला सुनाया है।

एनडीपीएस एक्ट के विशेष लोक अभियोजक और प्रकरण में पैरवीकर्ता शिव मनावरे ने बताया उक्त फैसला जावरा न्यायालय के विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) रुपेश शर्मा ने सुनाया है। आरोपी जगदीश (35) पिता नवलदास बैरागी निवासी ग्राम जडवासा (थाना कालूखेड़ा) को एनडीपीएस में दोषसिद्ध पाया है। उक्त अभियुक्त 16 मई – 2018 को जावरा शहर थाना पुलिस ने मुखबीर सूचना के आधार पर महू-नीमच हाइवे (जावरा चुरु दाल मिल के सामने) नाकेबंदी कर गिरफ्तार किया था। मुखबीर सूचना अनुसार मोटरसाइकिल एमपी-43 एमई-8341 से अभियुक्त जगदीश पिता नवलदास बैरागी पेट पर बंधी प्लास्टिक की थैली में मादक पदार्थ अफीम 600 ग्राम की तस्करी करते हुए गिरफ्तार हुआ था।  एनडीपीएस एक्ट धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा विशेष न्यायालय जावरा में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था। विशेष न्यायालय द्वारा अभियोजन साक्ष्य को प्रमाणित पाते हुए आरोपी जगदीश बैरागी को दोषसिद्ध पाया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!