रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 11 के संत कंवर राम नगर स्थित बूथ नंबर 89 पर पहुंचकर जनसंवाद किया। मंत्री काश्यप ने जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी के निवास पर बूथवासियों से संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी साझा की और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, वार्ड पार्षद बलराम भट्ट, भाजपा नेता पवन सोमानी, वार्ड संयोजक संतोष ललवानी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। मंत्री काश्यप ने कहा कि कभी-कभी ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे आस-पास कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह आवश्यक है कि हम उन लोगों तक भी पहुंचे जो योजनाओं से वंचित हैं। ऐसे जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में किसी चुनाव की घोषणा नहीं है, फिर भी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांवों और बस्तियों में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


