Ratlam : चार दिन के भीतर कलेक्ट्रेट में दूसरी घटना, पुलिस हिरासत में युवक

- रतलाम में अफसर नहीं कर पा रहे शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट, मनमानी या अनुभवहीन

nature of the hearing in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) कलेक्ट्रेट में पिछले चार दिनों में दूसरी बार ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलक आत्मदाह की कोशिश करने का मामला सामने आ चुका है। मंगलवार को जनसुनवाई में एक किसान द्वारा खुद पर पेट्रोल डालने की घटना के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एक युवक ने घासलेट डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते उसे रोक लिया। शुक्रवार को युवक ने जिस जमीन के लिए खुद पर घासलेट उड़ेला है, वह जमीन वर्ष 1978 में ही बिजली विभाग द्वारा अधिग्रहण करना बताया जा रहा है। इसके बाद युवक द्वारा सुनवाई नहीं होने पर घासलेट अपने ऊपर डालने की घटना को अंजाम देना अब अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार नामली निवासी रमेश कुमावत दोपहर करीब दो बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा था। उसने आरोप लगाया कि उसकी जमीन के मामले में वर्षों से सुनवाई नहीं हो रही है। विरोध जताने के लिए उसने अपने ऊपर घासलेट डाल लिया। रतलाम कलेक्ट्रेट के प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना शुक्रवार दोपहर उस समय हुई, जब कलेक्टर मिशा सिंह कार्यालय से बाहर निकल रही थीं। युवक को आत्मदाह की कोशिश करते देख कलेक्टर वापस अपने चैंबर में पहुंचीं और उसे बुलाकर उसकी समस्या सुनी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को तलब कर मामले की जानकारी ली गई। बाद में युवक को स्टेशन रोड थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कलेक्टर ने रतलाम ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर और तहसीलदार आशीष उपाध्याय को बुलाकर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। खबर लिखे जाने तक युवक के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश के मामले में कार्रवाई जारी है।

अधिग्रहण जमीन के एवज में जमीन की मांग

जानकारी के अनुसार आत्मदाह की कोशिश करने वाला रमेश कुमावत का कहना है कि उसकी भूमि का कुछ हिस्सा वर्षों पूर्व शासकीय घोषित हो चुका है। करीब ढाई बीघा जमीन बिजली कंपनी के लिए अधिग्रहित कर ली थी। अब वह 10 बीघा जमीन अपने नाम दर्ज कराने की मांग कर रहा है। उसका आरोप है कि पिछले छह वर्षों से वह लगातार कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि युवक अपनी पूरी जमीन बेच चुका है और अब अतिरिक्त भूमि की मांग कर रहा है। मामले की जांच जारी है और राजस्व अभिलेखों की समीक्षा की जा रही है।

रतलाम कलेक्ट्रेट में हडक़ंप

मंगलवार को कीटनाशक छिडक़ाव से फसल नष्ट होने के मामले में एक वृद्ध किसान ने तीन वर्षों से सुनवाई नहीं होने पर अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश कर चुके हैं। इस दौरान पीडि़त किसान ने रतलाम के अफसरों पर सुनवाई नहीं करने का गंभीर आरोप भी लगाया था। मंगलवार के बाद शुक्रवार को जमीन की मांग को लेकर युवक द्वारा अपने ऊपर घासलेट डालकर घटना की पुनरावृत्ति की है। चार दिन के भीतर रतलाम कलेक्ट्रेट में दूसरी बार हुई घटना से अब आमजन से लेकर सभी स्तब्ध है। इसके अलावा अफसरों में भी हडक़ंप व्याप्त है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!