Ratlam : आरडीए पदग्रहण समारोह में पोस्टर पॉलिटिक्स हावी, अध्यक्ष से ज्यादा दिखे उपाध्यक्ष के चेहरे

- शहरभर में लगे बैनर-होर्डिंग्स में अध्यक्ष गायब, उपाध्यक्ष को ज्यादा बधाई, कार्यक्रम के दौरान सड़क जाम

Ratlam Development Authority

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) विकास प्राधिकरण (आरडीए) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित हुआ, लेकिन कार्यक्रम से ज्यादा चर्चा शहर में लगे होर्डिंग्स और बैनरों को लेकर रही। समारोह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी की मौजूदगी रही, वहीं कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर गुटबाजी भी खुलकर सामने आई।

शहरभर में लगाए गए बधाई संदेशों वाले बैनर और पोस्टरों में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला। अधिकांश होर्डिंग्स में नवागत अध्यक्ष मनोहर पोरवाल का चेहरा नदारद रहा, जबकि उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी को प्रमुखता से स्थान दिया गया। कई स्थानों पर तो 90 प्रतिशत तक पोस्टरों में अध्यक्ष की तस्वीर ही नहीं दिखी। इससे आमजन के बीच चर्चा शुरू हो गई कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उपाध्यक्ष सोनी की पकड़ ज्यादा मजबूत है।

20260502 153209

गौरतलब है कि राज्य शासन ने हाल ही में मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 के तहत रतलाम विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियां की थीं। मनोहर पोरवाल को अध्यक्ष, जबकि प्रवीण सोनी और गोविंद काकाणी को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही पांच सदस्यों राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास और किरण महावर को भी बोर्ड में शामिल किया गया। हालांकि, पदभार ग्रहण से पहले ही बधाई संदेशों के जरिए शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया। विभिन्न गुटों द्वारा अपने-अपने नेताओं को प्रमुखता देने के प्रयास ने अंदरूनी खींचतान को उजागर कर दिया।

इधर, पदग्रहण समारोह के दौरान प्राधिकरण कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर आयोजन होने से यातायात प्रभावित रहा। सड़क जाम होने के कारण आम नागरिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी नियुक्तियां पदभार ग्रहण करने के बाद ही प्रभावी मानी जाएंगी। पदग्रहण के साथ ही आरडीए के नए नेतृत्व ने आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है।

समारोह के बाद कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नई नियुक्तियों के साथ यह उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी समय में आरडीए शहर के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करेगा, खासकर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विकास कार्यों को गति देने पर जोर रहेगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!