
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम(Ratlam)-नीमच फोरलेन (Four-lane road) पर पिछले चार वर्षों से लगातार हो रहे सड़क हादसों और निर्दोष लोगों की मौतों के खिलाफ चल रहा जनसंघर्ष अब नए चरण में पहुंच गया है। हाल ही में मुकेश कुमावत की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था, जिसके बाद प्रशासन को त्वरित कदम उठाने पड़े।
मुकेश कुमावत की मौत के बाद समाजजनों और परिजनों ने विरोध स्वरूप शव का अंतिम संस्कार फोरलेन सड़क पर ही करने का ऐलान किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एसडीओपी किशोर पाटनवाला और पूर्व थाना प्रभारी गायत्री सोनी मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं में सुधार और आवश्यक कदम उठाने का लिखित आश्वासन दिया था। इसके बाद परिजनों ने निर्णय बदलते हुए शांतिवन मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया था। समिति के गठन के बाद क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि अब फोरलेन पर सुरक्षा संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सकेगा और लगातार हो रहे हादसों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

सुरक्षा के लिए बनी सुझाव निगरानी विकास समिति
फोरलेन पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा इंतजामों की निगरानी के उद्देश्य से अब क्षेत्रवासियों ने आंदोलन को संगठित रूप दे दिया है। पार्षद ममता बंकट लाल डाबी के लेटर पैड पर ‘फोरलेन रोड सुझाव निगरानी विकास समिति’ का विधिवत गठन किया गया है। समिति की कार्ययोजना और प्रस्ताव एमपीआरडीसी के सह-संचालक अमित कुमार भूरिया को भेज दिए गए हैं।
एमपीआरडीसी से सीधे समन्वय करेगी समिति
नई समिति अब सीधे एमपीआरडीसी अधिकारियों के साथ समन्वय कर फोरलेन पर सुरक्षा सुधारों की निगरानी करेगी। समिति का उद्देश्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, आवश्यक सुझाव देना और सुरक्षा उपायों को लागू करवाना रहेगा।
सर्व समाज के प्रतिनिधियों को मिली जिम्मेदारी
समाजसेवी बंटी डाबी के नेतृत्व में गठित समिति में विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन और प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। समिति में बंटी डाबी को अध्यक्ष, भगवतीलाल गेहलोत को उपाध्यक्ष, दिलीप कर्णधार को सचिव, तूफानसिंह सोनगरा को सह-सचिव और संजय चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वरिष्ठ सदस्य के रूप में गणेश गुर्जर तथा सदस्य के तौर पर मोतीलाल हरिया, दिलीप सिंह सोलंकी, बहादुर कुमावत और कमलेश कुड़र को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


