रतलाम सांसद के मंत्री पति के बदले सुर : 24 घंटे पहले बोले थे मैं और पत्नी देंगे इस्तीफा, दिल्ली तलब के बाद तेवर नरम

रतलाम सांसद के मंत्री पति के बदले सुर : 24 घंटे पहले बोले थे मैं और पत्नी देंगे इस्तीफा, दिल्ली तलब के बाद तेवर नरम

Advertisements
Advertisements

– वीडियो जारी कर हाथ जोडक़र बोले-मैं नागर सिंह चौहान, विधायक आलीराजपुर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री का पद छिनने से नाराज 24 घंटे पूर्व मीडिया के सामने खुद और रतलाम सांसद पत्नी अनीता नागर सिंह के इस्तीफे की बात कहने वाले मंत्रीजी के दिल्ली पहुंचते ही सुर बदल गए हैं। मीडिया में बयानबाजी देने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंत्री नागर सिंह चौहान और रतलाम सांसद अनीता सिंह चौहान को दिल्ली तलब किया था। राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद मंगलवार दोपहर नाराज मंत्री नागर सिंह ने एक वीडियो जारी किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हाथ जोडक़र बोले-मैं नागर सिंह चौहान, विधायक आलीराजपुर।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उसके अलग-अलग मायने देखे जा रहे हैं। बता दें कि सोमवार को आलीराजपुर में वन और पर्यावरण विभाग का मंत्री पद छिनने के सवाल पर मीडिया में खुद के अलावा सांसद पत्नी अनीता नागर सिंह चौहान से इस्तीफा दिलवाने का बयान देकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सोचने के लिए मजबूर कर दिया था। सोमवार को मीडिया के सवालों पर मंत्री नागर सिंह ने कहा था, मुझसे कोई विभाग छीनना था तो सीएम बता सकते थे। लेकिन कांग्रेस से आए हुए नेता को मेरा विभाग दे देना गलत है। यह फैसला अचानक हुआ, इस कारण मैं दुखी हूं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात करूंगा। मैं बीते 25 सालों से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा। उक्त बयान मीडिया में जारी होने के बाद सोमवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंत्री नागर सिंह चौहान और उनकी पत्नी रतलाम सांसद अनीता नागर सिंह चौहान को अचानक दिल्ली तलब किया। मंगलवार को शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद मंत्री चौहान और उनकी पत्नी रतलाम सांसद अनीता चौहान के तेवर नरम नजर आए। वीडियो जारी कर चौहान ने कहा आज भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती है। मैं पहली बार उनकी धरती को नमन करने नहीं आ पा रहा हूं। इसका खेद है। युवाओं से अपील कि हम सभी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद से प्रेरणा लेकर भारत मां की सेवा में जीवन अर्पित करें। वीडियो के आखिर में उन्होंने दोहराया, नागर सिंह चौहान, विधायक आलीराजपुर।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!