रतलाम प्रेस क्लब चुनाव आज : जोश, रोमांच और सियासी गर्मी चरम पर

रतलाम प्रेस क्लब चुनाव आज : जोश, रोमांच और सियासी गर्मी चरम पर

Advertisements
Advertisements

– सब पर नजर रखने वालों पर जिलेभर भर की नजर, देर रात तक जारी रहा प्रत्याशियों का जनसंपर्क

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम प्रेस क्लब के द्दिवार्षिक चुनाव को लेकर शहरभर में सरगर्मी का दौर चल रहा है। इस बार के चुनाव में सदस्यों की रुचि बहुत बढ गई है। लगभग सभी प्रमुख पदों पर त्रिकोणीय या चतुषकोणीय संघर्ष की सम्भावना नजर आ रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम प्रेस क्लब के निर्वाचन की अधिसूचना में निर्वाचन अधिकारी राजीव ऊबी (अध्यक्ष बार एसोसिएशन) ने निर्वाचन कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। रतलाम प्रेस क्लब रतलाम के संविधान के अनुसार अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का एक-एक पद है। उपाध्यक्ष के तीन पद हैं। सह सचिव को दो पद और कार्यकारिणी के 11 पद हैं। कुल 19 पदों के लिए क्लब के 92 मतदान की पात्रता रखने वाले सदस्य मताधिकार का उपयोग करेंगे। रविवार 27 अप्रैल को प्रेस क्लब की साधारण सभा में निर्वाचन का कार्यक्रम रखा गया है। पहले साधारण सभा में निवृत्तमान पदाधिकारी अपने कार्यकाल की रिपोर्ट एवं हिसाब किताब प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा होगी। सहभोज के बाद नामांकन, नाम वापसी के बाद मतदान होगा। मतगणना भी इसके तत्काल बाद और परिणामों की घोषणा होगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अभी तक सामने आ रहे नामों पर एक नजर

रतलाम प्रेस क्लब के निर्वाचन को लेकर स्थिति अब स्पष्ट होने लगी है। अध्यक्ष पद के लिए चतुषकोणीय मुकाबला है। इसमें निवृत्तमान अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, विजय मीणा और राजेंद्र केलवा अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सचिव पद के लिए किशोर जोशी दत्ता और हिमांशु जोशी में आमने-सामने का मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए नीरज शुक्ला और रमेश सोनी के मध्य सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष के पद पर निवृत्तमान उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, भेरूलाल टांक, यश शर्मा बंटी, सौरभ कोठारी, दिलजीत सिंह मान, मुबारिक शेरानी में से कोई भी तीन सर्वाधिक मत प्राप्त करने पर चुनें जाएंगे। सह सचिव के दो पदों के लिए हेमंत भट्ट, दिनेश दवे, नीरज बरमेचा, यशवंत सिंह राठौर, भुवनेश पंडित, राजेश पोरवाल में मुकाबला है। कार्यकारिणी के 11 पदों के लिए अभी तक चंद्रशेखर सोलंकी, प्रदीप नागौरा, निलेश बाफना, विनोद वाधवा, साजिद खान, समीर खान, शुभ दशोत्तर, राजेश वासनवाल, चेतन शर्मा, संजय मिश्रा आदि के नाम अभी तक सामने आए हैं।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!