रतलाम का स्थापना दिवस उत्सव : महाराजा रतनसिंह अलंकरण सम्मान समारोह के साथ हास्य और वीर रस की बहेगी बयार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम स्थापना महोत्सव समिति व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में रतलाम का स्थापना दिवस बसंत पंचमी गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस बसंत पंचमी मप्र शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम तिराहे स्थित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की गई। शनिवार को महाराजा रतनसिंह अलंकरण सम्मान समारोह के साथ अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में हास्य और वीर रस के कवि अपनी प्रस्तुति देंगे।

अतिथियों का स्वागत समिति संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, राजेन्द्र अग्रवाल, सुशील सिलावट, गोपाल शर्मा, राजेन्द्र पाटीदार, राकेश नाहर, अभय काबरा, महेंद्र मूणत, पार्षद धर्मेंद्र व्यास, रणजीत टाक आदि ने किया। स्वागत उद्बोधन समिति संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने दिया।

मंत्री श्री डंग ने कहा रतलाम की पहचान सेव, सोना व साड़ी से तो है ही लेकिन यहां के व्यवहार, स्वागत संस्कार में अपनापन झलकता है। जिस तरह इंदौर ने अपनी पहचान बनाई है उसी तरह रतलाम भी देश ही नही हिंदुस्तान में रतलाम की पहचान होगी। शहर विधायक श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम के विकास की बुनियाद को हम आगे बढ़ा रहे है। विरासत, इतिहास को संभालना सबका काम है। रतलाम मालवा का व्यवसायिक हब बनेगा। इस दौरान नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुरेशचंद्र व्यास, सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल, श्याम सोनी व अनिल पारा का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, एसपी अभिषेक तिवारी सहित निगम एमआईसी सदस्य, पार्षद, आमजन आदि मौजूद रहे। संचालन रतलाम स्थापना समिति सचिव मंगल लोढ़ा ने किया। आभार नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने माना।
अस्पताल में की सेवा

IMG 20230127 WA0184

कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को सांसद गुमानसिंह डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में बाल चिकित्सालय व एमसीएच में मरीजों के बीच पहुंचकर सेवा की। मरीजों को फल, बिस्किट, दूध का वितरण किया। इस दौरान पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने बताया कि 28 जनवरी की रात 8 बजे शहर के धानमंडी स्थित रानीजी मंदिर के चौराहे पर महाराजा अलंकरण सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। समाज सेवा, खेल सहित अन्य गतिविधियों में रतलाम का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को महाराजा रतनसिंह अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
यह कवि अपनी रचनाएं करेंगे पेश

सत्यनारायण सत्तन (इंदौर) हास्य सम्राट, योगेंद्र शर्मा (भीलवाड़ा) वीर रस, जानी बैरागी (धार) हास्य रस, अशोक चारण (जयपुर) वीर रस, कवियत्री डॉ भुवन मोहिनी (उदयपुर) श्रृंगार रस, अमन अक्षर (इंदौर) गीतकार, मुन्ना बैटरी (मंदसौर) हास्य रस, धमचक मुलथानी (रतलाम) हास्य रस अपनी प्रस्तुति देंगे। समिति सदस्यों ने शहर की जनता से सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!