


रतलाम/जावरा, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के जावरा में प्रेम विवाह के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। हाईवे किनारे स्थित एक होटल में पति को दूसरी युवती के साथ देखकर पत्नी ने जमकर नाराजगी जताई। इससे पहले सुबह दूसरी युवती से फोन पर बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, महिला ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह उसका पति एक अन्य युवती से फोन पर बात कर रहा था। इस पर आपत्ति जताने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। दोपहर में महिला को सूचना मिली कि उसका पति हाईवे किनारे स्थित एक होटल में दूसरी युवती के साथ मौजूद है। इसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी और पुलिस के साथ होटल पहुंच गई। वहां पति को युवती के साथ देखकर महिला ने नाराजगी जताई और जमकर विरोध किया। मामले में संबंधित युवती ने युवक के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। वहीं, पत्नी की आपत्ति के चलते युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजे जाने की बात भी सामने आई। नवागत आईए थाना प्रभारी सुमित मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही होटल संचालक की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


