आक्रोश : जैन आचार्य की निर्मम हत्या के विरोध में रतलाम का जैन समाज उतरा सड़क पर, जताया विरोध

हाथों में बांधी काली पट्टी, महिला, बच्चों ने भी बढ़चढ़कर लिया भाग
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जैन आचार्य कुमार नंदी जी महाराज साहब की कर्नाटक में हत्या के विरोध में गुरुवार को सकल जैन श्री संघ रतलाम के बैनर तले जैन समाज सड़क पर उतरा। विरोध में समाज की महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों ने बढ़चढ़कर शामिल हुए। जुलूस में चल रहे समाजजनों के हाथ में काली पट्टी बांधकर कर्नाटक शासन के खिलाफ नारे लगाकर विरोध दर्ज किया। हत्यारे के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग समाजजनों द्वारा की गई।

IMG 20230720 WA0031

जुलूस चौमुखी पुल पर आचार्य श्री कुलबोधि जी महाराज, कल्याण रतन विजयजी, दिलीप मुनि जी, शुभ भावनामती माताजी की निश्रा में निकला। सभी ने समृद्ध सांस्कृतिक भारत में इस घटना को निंदनीय बताया। प्रीतेश गादिया ने बताया कि कर्नाटक सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं करने के विरोध में यह जुलूस सकल जैन संघ संरक्षक हिम्मत कोठारी, रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप व सभी श्री संघो के अध्यक्ष एवं सकल जैन श्री संघ के संचालक मंडल  के मार्गदर्शन में निकला। जुलूस चौमुखीपुल से नोलाईपुरा, धान मंडी, नाहरपुरा, कॉलेज रोड से होते हुए दो बत्ती पहुंचा। यहां पर सभी श्री संघ के अध्यक्ष ओम अग्रवाल, कमलेश पापरीवाल, सुदर्शन पीरोदिया, मनसुख चोपड़ा, अशोक लुनिया, अभय लुनिया, अशोक चत्तर, सुरेश कटारिया, दिलीप मांडोत, राजेंद्र लुणावत, विजय पटवा, प्रकाश दरड़ा, जयंतीलाल पानोत, विजेंद्र गादिया, जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया द्वारा केंद्र शासन, राज्य शासन के नाम से एसडीएम संजीव केशव पांडे को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन राजेश भुजियावाला ने किया।
यह रहे प्रमुख रूप से मौजूद
इस अवसर पर सकल जैन श्री संघ के ललित कोठारी, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, राजेंद्र खाबिया, प्रकाश मूणत, अभय पोरवाल, महेंद्र चानोदिया, सुशील छाजेड़, राजेश, हेमंत कोठारी, जितेंद्र चोपड़ा, कीर्ति बड़जात्या, राजकुमार अजमेरा, सुनील जैन, अनुराग जैन, दिलीप जैन, कमलेश पालीवाल, चंद्र प्रकाश मेहता, प्रभात दोषी, अजय बाकीवाल, अभय जैन, समस्त सामाजिक संस्था अरिहंत नवयुवक मंडल, जीव मैत्री, जैन सोशल ग्रुप व अन्य संस्था के अध्यक्ष झमक भरगट, विनोद मेहता, संजय खिमेसरा, विकास चोपड़ा, दीपक चौरसिया, दीपक डोसी, वैभव राका, रितेश मांडोत, विशाल डांगी, जयंतीलाल डांगी, कमलेश भुपक्या, अमृत जैन, प्रकाश लोढ़ा, दीपक कटारिया, अरुण चोरड़िया, रखब चत्तर, सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अर्पण गंगवाल, अशोक बरमेचा, हार्दिक मेहता, नमन नवलक्खा, धर्मेंद्र रांका, श्रीकांत डोसी, विनीत पीपाड़ा, राहुल छाजेड़ आदि पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। संचालन मांगीलाल जैन ने किया। आभार प्रीतेश गादिया ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!