Result-2024 : 15 अप्रैल बाद घोषित हो सकते हैं एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम

Result-2024 : 15 अप्रैल बाद घोषित हो सकते हैं एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं परीक्षा के बाद से विद्यार्थियों को अब परिणाम (Result) का बेसब्री से इंतजार है। दोनों ही परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जारी है और यह जल्द ही पूरा हो जाएगा। एमपी बोर्ड ने 5 अप्रैल तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे मूल्यांकन पूरा होने के बाद 15 से 20 अप्रैल के बीच 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम (Result) घोषित किए जा सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को परिणाम (Result) का इंतजार है। 10वीं के विद्यार्थी रिजल्ट (Result) आने के बाद यह तय करेंगे कि करियर के लिए कौन सा विषय चुनना है। वहीं 12वीं के विद्यार्थी कॉलेज में कौन सा कोर्स चुनना है यह तय करेंगे। एमपी बोर्ड के अधिकारियों की माने तो 5वीं, 8वीं और 11वीं की परीक्षाओं का असर मूल्यांकन पर पड़ा है। इन परीक्षाओं में कई विषयों की शिक्षकों की ड्यूटी लगी, जिससे मूल्यांकन का कार्य प्रभावित हो गया। नतीजतन 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की गति काफी धीमी रही। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं 2024 के रिजल्ट (Result) बोर्ड की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जारी होंगे। विद्यार्थी अपने रोल नंबर के जरिए घर बैठ आसनी से परिणाम देख सकेंगे। बता दें कि परीक्षा पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को संबोधित कर उत्साह वर्धन किया था और उन्होंने अपनी मेहनत पर विश्वास रखने का मनोबल भी बढ़ाया था। परिणाम (Result) मेहनत अनुरूप नहीं आने पर अगले वर्ष दोगुनी ताकत से मेहनत करने की भी सीख दे चुके हैं। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!