जांच पर सवाल : आबकारी एसआई वैद पर गंभीर आरोप और जांच विभाग के नुमाइंदों के पास, सहायक आबकारी आयुक्त ने बनाई 3 सदस्यीय टीम

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
ग्राम जड़वासा में नियम विपरित घर की तलाशी लेने और संगठन के खिलाफ टिप्पणी करने के गंभीर आरोपों से घिरे आबकारी उपनिरीक्षक चेतन वैद के खिलाफ 3 सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गई है। आबकारी विभाग के नुमाइंदों की बनाई जांच टीम से सवाल यह है कि क्या मामले की निष्पक्ष जांच हो सकेगी? सहायक आबकारी आयुक्त निर्जला श्रीवास्तव ने दो सहायक जिला आबकारी अधिकारी (एडीओ) एवं एक महिला एसआई (आबकारी उपनिरीक्षक) को जांच में शामिल किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व हिंदू जागरण मंंच उपाध्यक्ष सूरज चौहान के ग्राम जड़वासा स्थित निवास पर एसआई वैद ने शराब की छानबीन के लिए तलाशी ली थी। एसआई वैद सहित टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने नियमों के विपरित तलाशी लेकर परिवार की महिलाओं और आस-पड़ोसियों को डराया-धमकाया। तलाशी के बाद मौके पर पंचनामा भी तैयार नहीं किया था। इसके बाद एसआई वैद ने चौहान से मोबाइल फोन पर चर्चा के दौरान संगठन के हो तो तोप हो क्या, जा कर देना मेरी प्रधानमंत्री से शिकायत…, टिप्पणी कर हिंदू जागरण मंच में आक्रोश पनपा दिया था। दिलबहार चौराहा स्थित आबकारी कंट्रोल रूम पर हिंदू जागरण मंच के विरोध प्रदर्शन के बाद सहायक आबकारी आयुक्त श्रीवास्तव ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत करने की कोशिश की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

क्या कहती हैं जिम्मेदार
एसआई वैद पर लगे आरोपों के बाद 3 सदस्यीय टीम से बिंदुबार जांच करवाई जा रही है। टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आरसी बारोड़, एमएल मांडरे और एसआई (सब इंस्पेक्टर) वंदना अग्रवाल को शामिल किया है। जांच टीम ग्राम जड़वासा भी जाएगी और अंतिम रिपोर्ट तैयार कर समय-सीमा में प्रस्तुत करेगी। – निर्जला श्रीवास्तव, सहायक आबकारी आयुक्त-रतलाम

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!