हद है शिवराज जी : आपकी सरकार का यह कैसा न्याय है…? आखिर सैलाना विधायक गेहलोत को क्यों आया गुस्सा, पढ़े विस्तृत खबर

Advertisements
  • आदिवासियों पर अत्याचार को लेकर प्रदेश में गरमाई सियासत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
महू में आदिवासी लड़की की संदिग्ध मौत और उसके बाद गोली लगने से प्रदर्शनकारी की मौत से मध्यप्रदेश में राजनीति गरमा गई है। विधानसभा में विपक्ष ने सरकार पर सवाल खड़े कर हमला बोला, वहीं सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत के साथ आदिवासी विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया था। विधानसभा से वाकआउट करने के बाद विधायक गेहलोत ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री से सवाल भी पूछें हैं। हद है शिवराज जी, आपकी सरकार का यह कैसा न्याय है…?

Advertisements
Advertisements
Advertisements


सैलाना के कांग्रेस विधायक गेहलोत महू में हुई घटना को लेकर तीखे तेवर दिखाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला कर रहे है। विधायक गेहलोत ने सीएम शिवराज से आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर भी सवाल किए है. साथ ही ट्वीट करते हुए कहा कि हद है शिवराज जी, आपकी सरकार का यह कैसा न्याय है…? जिस बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ और फिर उसकी हत्या की गई, जिस भाई की पुलिस फायरिंग में हत्या कर दी गई, प्रशासन ने उसी पीड़ित आदिवासी परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। आदिवासियों पर इतना अत्याचार मत करो शिवराज जी। साथ ही विधायक ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि आदिवासियों पर अत्याचार में हमारा प्रदेश न.01 पर है, मुझे दुःख इस बात का है कि प्रदेश में लगातार आदिवासियों पर ही अत्याचार क्यों होता है ?

Advertisements
Advertisements

विधायक गेहलोत के सीएम से सवाल –

  • महू की घटना पर क्यों सरकार कोई सख्त कदम नहीं उठती है ?
  • मुख्यमंत्री जी आपने पीड़ित परिवार के खिलाफ FIR क्यों करवाई ?
  • क्या आदिवासी युवक की जान की कीमत सरकार के लिए 10 लाख रुपये है ?
  • क्या आदिवासी बहन के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या पर कोई कार्यवाही नहीं होगी ?
  • पुलिस फायरिंग के नाम पर निर्दोष भाई की हत्या क्यों की गई ?
  • क्यों प्रदेश में आदिवासियों के खिलाफ लगातार अत्याचार हो रहा है ?
  • क्या आदिवासियों को प्रदेश में खुशहाली के साथ जीने का अधिकार नहीं है ?
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!