रतलाम में तस्करी : 1 लाख रुपए की एमडी के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार 

रतलाम में तस्करी : 1 लाख रुपए की एमडी के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार 

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले में पुलिस कार्रवाई से बेखौफ तस्कर मादक पदार्थ की तस्करी में जुटे हैं। एक बार फिर स्थानीय पुलिस ने राजस्थान के तस्कर को एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। यह तस्कर राजस्थान से मध्यप्रदेश के रतलाम में एमडी सप्लाय करने आया था। दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने आरोपी से  10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दीनदयाल नगर पुलिस के अनुसार उक्त तस्कर राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले  का निवासी है। तस्कर रतलाम में सप्लाय करने आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार रात निर्माणाधीन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ग्राम बिबडौद मेडिकल कॉलेज ( रिंग रोड) से बाइक क्रमांक RJ-35 SM – 3155 पर सवार समीर उर्फ उताउल्हा (24) पिता रहीम खान पठान निवासी खोरिया रठाज्जना जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को पकड़ा। तलाशी लेने पर इसके पास से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी पाई गई। जिसकी किमत लगभग 1 लाख रुपए है। पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि प्रतापगढ़ जिले के नौगावां निवासी सलमान खान से लेकर आया है। रतलाम में यह डीलेवरी देना थी। फिलहाल पुलिस पूछताछ में लगी है कि रतलाम में किसे देने आया था। इसके अलावा जिससे एमडी लेकर आया है उसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने तस्कर के पास से बाइक व एक आईफोन मोबाइल भी जप्त कर लिया है।  दीनदयाल नगर पुलिस ने धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। दीनदयाल नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में  आरोपी रतलाम में एमडी किसी को देने आया था। पूछताछ की जा रही है। जिससे लाया है उसकी भी तलाश की जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!