30.5 C
Ratlām

SP IN ACTION : एसपी अभिषेक तिवारी निकले रतलाम की सड़कों पर, वंदेमातरम् न्यूज़ से हुई विशेष चर्चा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज़।
रतलाम के नवागत एसपी अभिषेक तिवारी शुक्रवार रात 9 बजे शहर की सड़कों पर पैदल चलते नज़र आए। एसपी तिवारी को पैदल सड़को पर देख हर कोई हैरान हो गया। इस दौरान वे राम मंदिर चौराहे से पैदल-पैदल औद्योगिक क्षेत्र थाना पहुंचकर निरीक्षण किया। निरिकीक्षण के बाद एसपी थाने से पैदल चलते हुए चेतक ब्रिज से महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान एएसपी डॉ इंद्रजीत बाकरवाल, सीएसपी हेमंत चौहान थे। एसपी को पैदल देख कई युवाओं व नागरिकों ने संवाद किया व सेल्फी भी ली। शहर को जानने के लिए इस प्रकार का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

गुंडातत्व पर कार्रवाई सतत रहेगी

वंदेमातरम् न्यूज़ से विशेष चर्चा में एसपी तिवारी ने बताया कि शहर के मुख्य स्थानों का पैदल भृमण करने के साथ पुलिसकर्मियो और अधिकारियों से चर्चा कर निरीक्षण किया। लोगो के साथ संवाद हो ऐसा प्रयास है। भृमण के दौरान कुछ लोगो से मुलाकात भी हुई। मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। गुंडातत्व पर कार्रवाई जो चल रही है उसे सतत रूप से जारी रहेगी। रतलाम पुलिस जिस उंचाई पर है उसे वैसा ही रखने के साथ ओर बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

एसपी अभिषेक तिवारी चर्चा करते हुए
निरीक्षण करते एसपी व अन्य

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!