विशेष निवेश क्षेत्र : अजजा मोर्चा निवेश क्षेत्र से होने वाले लाभों की जानकारी देकर ग्रामीणों के सभी भ्रम दूर करे – विधायक काश्यप

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
विशेष निवेश क्षेत्र को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक रंगोली सभागर में हुई। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि जो लोग निवेश क्षेत्र को लेकर भ्रम फैला रहे है, वे विकास के काम में अड़ंगा लगा रहे है। सालभर पहले निवेश क्षेत्र की घोषणा होने पर भी यह विषय उठा था। उस समय तत्कालीन कलेक्टर ने गांव-गांव जाकर स्पष्ट कर दिया था कि निवेश क्षेत्र इसमें 1550 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर ही विकसित होगा। इसमें किसी की निजी भूमि नहीं ली जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

काश्यप ने कहा कि निवेश क्षेत्र को लेकर यह भ्रम भी फैलाया जा रहा है कि इसके लिए चरागाह की भूमि लेंगे, जबकि यह पूरी पड़त की बंजर भूमि है। फैक्टरियों से निकलने वाले पानी को जमीन में छोड़ने की बात भी गलत है। निवेश क्षेत्र में सिर्फ ऑटो पार्ट्स, ऑटो मोबाइल, टैक्सटाइल या फिर ऐसे उद्योग आएंगे, जिन्हे पानी की आवश्यकता नहीं है और उनका वेस्ट पानी भी नहीं निकलता है। उन्होने कहा कि निवेश क्षेत्र में पूरे उद्योग ही नहीं लगेंगे, अपितु रेलवे लाइन आएगी, पौधे रोपे जाएंगे, आवासीय कॉलोनी, पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी होगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

काश्यप ने कहा कि निवेश क्षेत्र में लगने वाले उद्योगों से शुरूआती दौर में लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और जब सभी उद्योग शुरू हो जाएंगे तो निश्चित रूप से 20 से 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। धोलावाड़ डेम से एक बूंद भी पानी नहीं लिया जाएगा, वहां का पानी पेयजल और सिंचाई के लिए ही रहेगा। काश्यप ने अजजा मोर्चा से ग्रामीणों को निवेश क्षेत्र से होने वाले लाभों की जानकारी देकर उनके सभी भ्रम दूर करने का आव्हान किया है।

ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि निवेश क्षेत्र के रूप में रतलाम को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इससे चौतरफा विकास के द्वारा खुलेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक को पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, जिला महामंत्री संगीता चारेल, प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा सहित नारायण मईड़ा, मोतीलाल निनामा, शैतानसिंह पटेल आदि ने संबोधित किया।

IMG 20220821 WA0130
बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।

आरंभ में अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभूसिंह गणावा ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। संचालन अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश राणा ने किया। आभार भैरूलाल खदेड़ ने माना। इस दौरान सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष डॉ विजय चारेल, प्रकाश भगोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, राजेंद्रलाला जाट, राकेश पाटीदार, आनंदीलाल राठौर, बापूसिंह मईड़ा, प्रभुलाल चारेल, कमलेश भाभर आदि मंचासीन रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!