25.8 C
Ratlām
Saturday, December 2, 2023

शहीद भगतसिंह जयंती : हजारों युवाओं ने तिरंगा वाहन रैली निकालकर मनाई वीर भगतसिंह जयंती

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहीद ए आजम वीर शहीद भगतसिंह जी की जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। बुधवार सुबह हजारों की संख्या में युवकों ने तिरंगा रैली में हिस्सा लिया। शहर में विश्वास ग्रुप ने क्रांतिकारी भगतसिंह जयंती के अवसर पर भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली दोपहर 12 बजे साइंस एंड आर्ट कॉलेज से प्रारम्भ हुई, जो की धानमंडी, चांदनी चौक, शहर सराय, न्यू रोड़, दो बत्ती आदि प्रमुख मार्गों से निकली। रैली का समापन पुनः कॉलेज ग्राउंड पर हुआ। ग्रुप के सूर्यपालसिंह पड़ियार ने बताया की वीर क्रांतिकारी भगतसिंह को सरकारी रिकॉर्ड व दस्तावेजों पर अब तक शहीद का दर्जा ना मिलना हमारे लिए शर्म की बात है। केंद्र सरकार जल्द से जल्द वीर भगतसिंह को आधिकारिक तौर पर शहीद का दर्जा देवे। आपको बता दें कि 9 वर्ष पहले एक आरटीआई से इस बात का खुलासा हुआ था, लेकिन तब से यह मामला लंबित ही है।

Screenshot 2022 0928 194041
शहीद भगतसिंह जयंती : हजारों युवाओं ने तिरंगा वाहन रैली निकालकर मनाई वीर भगतसिंह जयंती 3

रैली में राष्ट्रीय वीर रस के कवि कमल आग्नेय विशेष रूप से उपस्थित थे। जिन्होंने भगतसिंह के जीवन पर आधारित वीर रस की अपनी कविताओं से युवाओं का उद्बोधन किया। रैली में नरसिंहगढ़ (खाचरौद) के सन्त नरेंद्रगिरि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र के प्रति समर्पण और धर्म के प्रति संगठित रहने का आव्हान किया। इसके अलावा रैली में महापौर प्रहलाद पटेल व एमआईसी सदस्य भी सम्मिलित हुए। मुख्य वक्ताओं और रैली में सम्मिलित युवाओं का आभार सोहम कटारिया ने माना।

देखे वीडियो
FB IMG 1664375652041
शहीद भगतसिंह जयंती : हजारों युवाओं ने तिरंगा वाहन रैली निकालकर मनाई वीर भगतसिंह जयंती 4
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here