होली ड्यूटी पर तैनात टीआई की मौत : इंदौर आईजी ऑफिस में थे पदस्थ, डीजीपी ने जताया दुख

Advertisements
Advertisements

– सीने में उठा दर्द, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा, रतलाम में भी कर चुके थे नौकरी 

इंदौर/ रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। इंदौर में होली की ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक की मौत हो गई। पाठक की ड्यूटी शुक्रवार को बेटमा में लगाई गई थी। वे आईजी ऑफिस में पदस्थ थे। वे मूल रूप से भोपाल के रहने वाले थे। रतलाम जिले में भी वह नौकरी कर चुके थे और उनकी पहचान एक दबंग अधिकारी के रूप में की जाती थी। टीआई पाठक की मौत पर डीजीपी कैलाश मकवाना ने दुख जताया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

टीआई पाठक की मौत के बाद डीजीपी मकवाना ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा-इंदौर ग्रामीण जोन में होली की ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी संजय पाठक को हार्ट अटैक आया था। दुर्भाग्य से उनका देहवासन हो गया। विनम्र श्रद्धांजलि। बॉम्बे हॉस्पिटल के राहुल पाराशर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी पाठक के निधन के बाद शनिवार को इंदौर डीआरपी लाइन में होने वाला होली मिलन समारोह निरस्त कर दिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम में कई थानों में रहे पदस्थ

संजय पाठक 1988 बैच के अफसर थे। उनके पिता भेल संयंत्र में रहे हैं। वे इंदौर में साउथ तुकोगंज में रहते थे। परिवार में दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुरभि पाठक नेशनल शूटर है। वह इंडियन टीम में भी रह चुकी हैं। पत्नी हाउस वाइफ है। संजय पाठक जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट रह चुके हैं। रतलाम में औद्योगिक थाना और यातायात थानों में उन्होंने लंबे समय तक नौकरी की है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!