28.6 C
Ratlām

वैक्सीनेशन महाअभियान कल : कलेक्टर ने की समीक्षा, कर्त्तव्य में लापरवाही पर ग्रामीण कृषि अधिकारी निलंबित

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिले में भी 27 सितंबर को कोविड-19 महा अभियान ‘कोई न छूटे’ आयोजित होगा जिसमें प्रथम डोज का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण किया जाएगा। अभियान की तैयारियों के लिए बैठक रविवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने  बैठक में अभियान की तैयारियों का अंतिम रूप दिया। सभी अधिकारियो को प्लान के अनुसार लक्ष्य हांसिल करने के निर्देश दिए। अभियान के कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर सैलाना क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी टी.एस. मेडा को निलंबित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रतलाम शहर में महा अभियान दिवस पर प्रथम डोज के बचे  व्यक्तियों को ढूंढ-ढूंढकर वैक्सीनेट किया जाए, उनको कॉल करके वैक्सीनेशन सेंटर का पता बताकर बुलाए और वैक्सीनेट करें। इसी प्रकार जिले के अन्य क्षेत्रों में भी प्रथम डोज के बचे हुए व्यक्तियों को कॉल करके वैक्सीनेशन सेंटर पर बुलाया जाए। बताया गया है कि निर्धारित कार्य योजना अनुसार प्रथम डोज के ग्रामवार बचे हुए व्यक्तियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। निर्धारित कर्मचारियों का दल सूची से उन व्यक्तियों को कॉल करके वैक्सीनेशन के लिए सेंटर पर बुलाएंगे। बैठक में अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, एसडीएम सिटी अभिषेक गहलोत, डीपीएम अजहर अली, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, सुश्री कृतिका भीमावद, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा आदि उपस्थित थे।

नो मीटिंग नो अदर वर्क


बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 27 सितंबर महा अभियान में हमें अधिकाधिक वैक्सीनेशन करना है। प्रथम डोज शत प्रतिशत वैक्सीनेट करना है, इसके लिए सभी अधिकारी 27 सितंबर को फील्ड में रहे। सोमवार को नो मीटिंग नो अदर वर्क, सभी लोग फील्ड में रहे, अभियान को सफल बनाएं।

अभी तक इतने लोगों का वैक्सीनशन


पहला महाभियान 21 जून – 38142 लोगों का  वैक्सीनशन किया गया।

दूसरा महाभियान  25 अगस्त- 68312 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया,26 अगस्त को 48630 लोगो का वैक्सीनशन किया गया।

तीसरा महाभियान 17 सितंबर- 43747 लोगों का वैक्सीनशन  किया गया।

चौथा महाभियान – 27 सितंबर को


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!