सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के रावटी अंचल के गांव में तालाब निर्माण का क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने भूमिपूजन किया।
विधायक डोडीयार ने बताया कि सेलज मैडा गांव के किसानों की ज्यादातर जमीने मगरा माल क्षेत्र पर स्थित हैं। जहां सदियों से न तो माही नदी का पानी पहुंच पाता है और न ही कुआ या ट्यूबवेल सफल हो पा रहा था। ऐसे में किसानों की आजीविका और जीवन यापन के लिए जल स्रोत की सख्त आवश्यकता थी। डोडीयार ने बताया कि सिंचाई के जल की व्यवस्था के साथ पेय जल के लिए कुएं, हैंडपम्प और टूबवेल भी रिचार्ज होंगे, जिससे आसपास के गांवों में पीने के पानी के संकट से भी निजात मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि भूरालाल देवड़ा, पूनम चौहान, सरपंच पुनी बाई मैडा, सरपंच प्रतिनिधि जालमसिंह मैडा, रमेश डोडीयार,मनोहर गरवाल, गुड्डा गरवाल, जगदीश देवड़ा, राजू घरवाल सहित ग्राम जन उपस्थित रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


