27.8 C
Ratlām

चेतावनी: सीसी रोड निर्माण पूरा, डाट पुलिया अभी भी ब्लॉक, रास्ता खोले वरना आंदोलन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
दो बत्ती से टू लेन सीसी रोड निर्माण का काम लगभग पूरा होने के बावजूद डाट की पुलिया मार्ग खोला नही गया। मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों की आवाजाही अभी भी बाधित है। इसे लेकर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन ने मोर्चा खोला है। चेतावनी दी है कि अब रास्ता नही खोला गया तो आंदोलन किया जाएगा।
यूनियन के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी और मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि डाट की पुलिया मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को राम मंदिर व नीमच रोड स्थित बकरा पुलिया मार्ग से होकर आना-जाना पड़ रहा है। इन वैकल्पिक मार्ग ओर सुबह-शाम आवाजाही अधिक रहने से रोज जाम की स्थिति बन रही है।
डाट की पुलिया सीसी रोड निर्माण में गाइडलाइन तय होने के बावजूद देरी की गई। प्रशासन ने 20 सितंबर तक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन देकर मार्ग चालू करने का निर्णय किया था। वर्तमान में कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके बावजूद आज तक इसकी शुरुआत नहीं की गई। आम नागरिकों को और रेलवे के कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन यदि 24 घंटे के अंदर डाट की पुल का रास्ता नहीं खोलता है तो यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी।

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page