30.4 C
Ratlām
Friday, March 29, 2024

यह क्या हुआ ? : विधायक ने खोली शटर, बोले उठा लो फिर मच गई लूट…

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में कांग्रेस विधायक मनोज चावला द्वारा बंद यूरिया खाद गोदाम का शटर उठाकर किसानों को खाद की बोरिया ले जाने का बोल दिया। फिर क्या देखते ही देखते किसान माल गोदाम में घुस गए और खाद की बोरिया ले जाने के लिए लूट मच गई। विभागीय अधिकारी रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन किसान नहीं माने।

जिले में खाद वितरण व्यवस्थाओं को लेकर परेशानियां बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले स्वयं कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने भी वितरण केंद्रों पर जाकर की व्यवस्था देखी थी। इधर गुरुवार को आलोट में खाद वितरण केंद्र पर लगा डिजिटल सिस्टम फेल होने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा था। माल गोदाम बंद कर रखा था। जब इस बात की जानकारी आलोट विधायक मनोज चावला को लगी तो वह खाद गोदाम पर पहुंचे। जैसे ही गोदाम का शटर विधायक ने उठाया तो विधायक के कहने पर किसानों ने खाद गोदाम के अंदर घुस कर वहां जमी यूरिया खाद की बोरियां उठा कर बाहर लेकर आने लगे। बोरियों को उठाकर ले जाते देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी किसानों को रोकते रहे। मौके पर पुलिस भी पहुंची। हालांकि बाद में किसानों ने विधायक के कहने पर माल गोदाम परिसर में ले जाकर बोरिया अपने अपने पास रख ली।

IMG 20221110 203725
माल गोदाम का शटर उठाते विधायक मनोज चावला।

विधायक चावला ने अधिकारियों को बुलाया और फटकार लगाते हुए उन्हें किसानों को डिजिटल अंगूठे की बजाए पावती पर खाद देने के आदेश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने टोकन दिए हुए किसानों को खाद देना शुरू किया।
इस घटनाक्रम के बाद देर रात कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, एसपी अभिषेक तिवारी के भी आलोट पहुंचनें की जानकारी सामने आई है। लेकिन अधिकृत रूप से प्रशासन द्वारा कोई जानकारी जारी नहीं कि है। वहीं इस पूरे मामले के बाद कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने आलोट एसडीएम मनीषा वास्कले को तत्काल प्रभाव से वहां हटा कर रतलाम कलेक्टोरेट कार्यालय में अटैच कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ को आलोट के नए एसडीएम का प्रभार सौंपा है।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network