रतलाम में महिला की हत्या : आनंद कॉलोनी क्षेत्र में महिला को सिर में गोली मारी, जिला अस्पताल में मृत घोषित किया

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम के आनंद कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक घर में महिला के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। लहूलुहान हालत में परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद घटनास्थल क्षेत्र आनंद कॉलोनी सहित जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई है। ऐहतियात बतौर दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

आनंद कॉलोनी में मौजूद पुलिस बल व अन्य।

मृतिका शाहीन के भाई अनवर शैरानी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11.45 पर आनंद कॉलोनी स्थित घर में उक्त वारदात हुई। मूलत: मनावर (जिला धार) निवासी शाहीन पति अकील खान (45) रतलाम स्थित सुदामानगर निवासी बड़ी बहन की पुत्री के निकाह में आई हुई थी। सुदामानगर में निकाह होने के बाद शाहीन खान आनंदकॉलोनी निवासी सगी बहन शाहिस्ता के घर पर ठहरी थी। शाहीन के पति अकील खान मनावर (जिला धार) में शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं। सुबह आनंद कॉलोनी स्थित शाहिस्ता के घर पर शाहीन खान बैठी हुई थी तभी उसके सिर में गोली लगी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते उक्त वारदात हुई है। परिजन ने नावेद नामक व्यक्ति पर शंका जाहिर की है। परिजन ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद से नावेद का फोन बंद आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिला अस्पताल में सुरक्षा के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

वीडियो

Related articles

जनता दरबार : ग्राम बिरमावल में विधायक और कलेक्टर ने सुनी समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम जिले के ग्राम बिरमावल में जनता दरबार लगाकर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने समस्या सुनी।...

गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां : गोकुल और वृंदावन जैसा दिखाई दिया नजारा

महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी ने विधायक काश्यप के लिए कही यह बड़ी बातरतलाम,वंदेमातरम् न्यूज। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री...

रॉयल कॉलेज की पहल : जॉब प्लेसमेंट पखवाड़ा के दूसरे चरण में 55 विद्यार्थियों को मिला रोजगार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।रॉयल कॉलेज रतलाम कें अंतिम वर्ष में अध्ययनरत एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीएससी, बी.फार्मा, डी.फार्मा के स्टूडेंट्स...

बड़ी घटना : सैलाना में खदान धंसी, महिला की मौत, दबे हुए लोगों को बाहर निकाल पहुंचाया अस्पताल 

- घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मददगारों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी चेतन्य मालवीयसैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश...
error: Content is protected by VandeMatram News