आज होगा सीधा प्रसारण : फीफा वर्ल्ड कप समारोह में युवा संगीतकार सिद्धार्थ देंगे प्रस्तुति

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
कतर के दोहा में आयोजित हो रहे फीफा वर्ल्ड कप के बॉलीवुड संगीत समारोह में आज रतलाम के प्रसिद्ध युवा संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप अपने बैण्ड की प्रस्तुतियां देंगे। इस समारोह का दुनियाभर में सीधा प्रसारण किया जाएगा। फीफा वर्ल्ड कप -2022 के लुसैल स्टेडियम में फुटबॉल के रोमांचक मुकाबलों से पूर्व संगीतकारों की महफिल सजेगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बॉलीवुड संगीत समारोह को लेकर सभी जगह खासा उत्साह है। भारत के संगीतकार फीफा के कार्यक्रम में दूसरी बार प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इससे पूर्व 2010 के वर्ल्डकप के उद्घाटन समारोह में भी वह 90 हजार दर्शकों के सामने प्रदर्शन कर चुके हैं। इस बार फीफा ह कप के बॉलीवुड संगीत समारोह में प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ अपने बैंड परफेक्ट अमल्गेशन के साथ भारतीय एवं पाश्चात्य वाद्य यंत्रों के फ्युजन के साथ अभिनव प्रस्तुतियां देंगे। समारोह में भारतीय संगीतकार सलीम सुलेमान और प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान की भी प्रस्तुतियां होंगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दुनिया के सामने सिद्धार्थ को मिल रहा मौका
युवा संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप फीफा वर्ल्ड कप से पूर्व हो रहे इस आयोजन को लेकर काफी उत्सुक है। इसमें उन्हें दुनियाभर के लोगों के सामने प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। रतलाम के युवाओं के लिए भी यह अवसर काफी गौरवशाली होगा, क्योंकि पहली बार यहां के एक युवा संगीतकार दुनिया के सबसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे रतलाम को नई पहचान मिलेगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!