सावन के पहले दिन मानसून की झड़ी, शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रात से बारिश का दौर जारी

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम न्यूज़।
शनिवार रात से जारी लगातार बारिश की झड़ी ने गर्मी को भगा दिया। सावन माह के शुरुआत के साथ पहले दिन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जारी अनवरत वर्षा ने मौसम में ठंडक घोल दी। अभी तक जिले में 16 इंच और रतलाम शहर में 13 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।
शहर में शनिवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार दोपहर तक जारी है। इससे शहर तरबतर हो गया है और वातावरण में ठंडक घुलने से उमस खत्म हो गई है। शनिवार सुबह से शहर के आसमान पर घने बादल छाए हुए थे, जिन्होंने शाम को बरसना शुरू किया था। देर रात से शुरू बारिश के दौर से दो बत्ती, अशोकनगर और शिवशंकर कॉलोनी समेत शहर के कई क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति बनी।
शनिवार रात 12 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक शहर में 56 मिमी ( 2 इंच से अधिक) वर्षा हुई।
मौसम केंद्र के मुताबिक मंगलवार तक शहर सहित जिले में तेज बारिश का दौर बना रहेगा।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!