चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा आयोजन, निकलेगी भव्य कलश यात्रा
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
धर्मस्व नगरी रतलाम में पहली बार प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी के मुखारविंद से धर्म की गंगा बहेगी। धर्म की गंगा प्रवाहित करने का कार्य चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। कथावाचक जया किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा होगी। फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि कथा 2 से 8 अक्टूबर तक रतलाम के अंबेडकर मैदान पर होगी।

आयोजन के संबंध में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजन समिति का गठन हुआ। विधायक काश्यप ने बताया कि कथा के शुभारंभ अवसर पर बाजना बस स्टैंड चौराहा जैन स्कूल से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में माता-बहनें सिर पर कलश लेकर उपस्थित रहेगी। कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर मैदान पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित होगी। कलश यात्रा के संयोजक गोविंद काकानी रहेंगे। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक उत्सव होंगे। आयोजन समिति में कन्हैयालाल मौर्य, मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, बजरंग पुरोहित, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास रहेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य महापौर प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होगी।
कनेरी में किया था आग्रह
बता दे कि जया किशोरी से इस वर्ष अप्रैल माह में रतलाम जिले के कनेरी गांव में कथा का आयोजन हुआ था। आयोजित कथा के दौरान विधायक काश्यप ने भेंट कर रतलाम शहर में भी धर्म की गंगा बहाने की स्वीकृति ली थी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


