प्रथम आगमन : कैबिनेट मंत्री की शपथ के बाद काश्यप कल आ रहे रतलाम, नाहरपुरा से शुरू होगी रैली 

प्रथम रतलाम आगमन : कैबिनेट मंत्री की शपथ के बाद काश्यप कल आ रहे  रतलाम, नाहरपुरा से शुरू होगी रैली

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप 29 दिसंबर को पहली बार रतलाम आएंगे। मंत्री काश्यप दोपहर 12:15 सातरुंडा से रतलाम जिले में प्रवेश करेंगे। उसके पश्चात सालाखेड़ी से रतलाम शहर में उनका प्रवेश होगा | उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नाहरपुरा से भव्य स्वागत रैली निकाली जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि स्वागत रैली नाहरपुरा से प्रारम्भ होकर डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी, धान मंडी, शहर सराय होते हुए महाराणा प्रताप चौक सैलाना बस स्टेंड से श्री राम मंदिर, सज्जन मिल से भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचकर समापन होगा। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर मंत्री काश्यप का स्वागत किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल , जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला और मंडल तथा मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदगण ने कार्यकर्ताओं तथा आमजन से काश्यप का मंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत करने की अपील की है |

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!