27 C
Ratlām

रतलाम में ओवरलोड ने फिर ली जान : आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में ओवरलोड सवारी वाहन, जीप से गिरने पर किशोरी की मौत

रतलाम में ओवरलोड ने फिर ली जान : आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में ओवरलोड सवारी वाहन, जीप से गिरने पर किशोरी की मौत

– पूर्व में हो चुके हादसों के बाद कार्रवाई के नाम पर निभाई जाती औपचारिकता

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।  रतलाम जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में ओवरलोड सवारी वाहनों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिम्मेदार विभागों के मौन रहने के कारण सोमवार को फिर एक नाबालिक युवती इसका शिकार हो गई। वो अपने गांव से तूफान गाड़ी मे बैठकर मजदूरी करने जा रही थी और ग्राम बोदिना के पास वाहन से गिरने के दौरान उसकी मौत हो गई है। इसके पूर्व भी क्षेत्र में ओवरलोड से कई हादसे हुए, लेकिन जिम्मेदारों की नाकामी के चलते कार्रवाई के नाम पर ओपचारिकता ही निभाई गई। 

सैलाना जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलपुरा निवासी सुनीता (16) पिता शंकर चरपोटा सोमवार को तूफान वाहन से मजदूरों के साथ फसल काटने के लिए पिपलौदा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में जा रही थी। ओवरलोड वाहन से सुनीता ग्राम बोदिना के समीप सैलाना-जावरा मार्ग पर  नीचे गिर गई।   सुनीता को  गंभीर हालत में चालक वाहन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा। डॉ. शैलेष डांगे ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि किशोरी को सिर में अंदरूनी चोटें आई थी, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। जांच अधिकारी शिव यादव ने बताया की बोदिना से आगे पेट्रोल पंप के पास वाहन से गिरने के कारण सुनीता चरपोटा की मौत हुई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!