– भोपाल में हुई मुलाकात के मायने देखे जा रहे अनेक, अब कार्यकारणी की घोषणा पर नजर
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन और भाजपा नेता प्रवीण सोनी के साथ भोपाल जाकर मुख्यमंत्री एवं संगठन के नेताओं से मुलाकात की। पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मंगलवार सुबह भोपाल पहुंचे और मुख्यमंत्री निवास पर सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन एवं भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने भी सीएम से भेंट की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का अभिनंदन करते हुए रतलाम आने का निमंत्रण भी दिया। सीएम ने भी उन्हें जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से भी मुलाकात की। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करने और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


