28.3 C
Ratlām
Friday, July 26, 2024

मुलाकात है यह खास : नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उपाध्याय और भाजपा नेताओं की मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री से हुई पहली मुलाकात

मुलाकात है यह खास : नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उपाध्याय और भाजपा नेताओं की मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री से हुई पहली मुलाकात

– भोपाल में हुई मुलाकात के मायने देखे जा रहे अनेक, अब कार्यकारणी की घोषणा पर नजर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन और भाजपा नेता प्रवीण सोनी के साथ भोपाल जाकर मुख्यमंत्री एवं संगठन के नेताओं से मुलाकात की। पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मंगलवार सुबह भोपाल पहुंचे और मुख्यमंत्री निवास पर सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन एवं भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने भी सीएम से भेंट की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का अभिनंदन करते हुए  रतलाम आने का निमंत्रण भी दिया। सीएम ने भी उन्हें जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से भी मुलाकात की। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करने  और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network