रतलाम में CM ने कहा खुद को प्रत्याशी समझेंगे तो रिकार्ड मतों से जीतेंगे, घर-घर जाकर मांगना है वोट

रतलाम में CM ने कहा खुद को प्रत्याशी समझेंगे तो रिकार्ड मतों से जीतेंगे, घर-घर जाकर मांगना है वोट

Advertisements
Advertisements

– रतलाम में भाजपा नेता प्रवीण सोनी एवं विनोद करमचंदानी मित्र मंडल ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम आए प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा का चुनाव जीतेगी। भाजपा में ही ऐसा संभव है कि एक छोटे से कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया जाता है। भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारा सौभाग्य है। हर कार्यकर्ता को मोदीजी बनना है और घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगना है। खुद को प्रत्याशी समझकर चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित रिकार्ड मतों से जीतेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240324 WA0022

सीएम डॉ. यादव अपने तय कार्यक्रम से एक घंटे देरी से रतलाम पहुंचे। बंजली हवाई पट्‌टी पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह, प्रवीण सोनी, विनोद करमचंदानी आदि ने सीएम का स्वागत किया। हवाई पट्‌टी से सीएम होटल रुद्र पैलेस पहुंचे। इसके पहले रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। सीएम डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री के लिए जब उनके नाम की घोषणा हुई तो उन्हें इसका पता भी नहीं था। लेकिन मालवा से भाजपा को जनादेश मिला। यह उसी का परिणाम है और भाजपा की विशेषता भी है कि वह छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है।  प्रधानमंत्री मोदी जी सबका साथ-सबका विकास के सूत्र वाक्य पर चलते है और हमें भी इसी पर चलते हुए प्रदेश को आगे ले जाना है। भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और हमें कार्यकर्ता होने के नाते सबको साथ लेकर चलना है। डॉ. यादव ने कहा कि गरीबों का अपमान किसी को करने नहीं दिया जाएगा और बहनों के मान-सम्मान में भी कोई कमी नहीं आएगी। उनसे जुड़ी कोई योजना बंद नहीं होगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की जीत में रतलाम हमेशा अग्रणी रहता है और इस बार भी हमें यह इतिहास दोहराना है। रतलाम से जो हवा चलती है, वह कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर देती है। सांसद गुमानसिंह डामोर ने सभी कार्यकर्ताओं से मोदीजी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए भाजपा को जीताने का आह्वान किया। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय व प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से रतलाम को अधिक समय देने का आग्रह किया। बैठक के बाद सीएम 8 लेन से कार से झाबुआ रवाना हुए। इस दौरान लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भटनागर, लोकसभा संयोजक किशोर शाह, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, प्रवीण सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, कन्हैयालाल मौर्य,  निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन समेत पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनधिगण तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240324 WA0024

 भाजपा नेता प्रवीण सोनी एवं मित्र मंडल ने स्वागत किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रथम बार रतलाम आए। यहां उन्होंने प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। हेलीपैड से बैठक स्थल पर पहुंचने के मध्य जगह-जगह मंच बनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।अतिथि गार्डन के बाहर भाजपा नेता प्रवीण सोनी और मित्र मंडल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने मुख्यमंत्री को पुष्प हार पहनाया। इस अवसर पर समाजसेवी ललित दख, सूरज जाट, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, अभय काबरा, अनिल कटारिया, रोहन सोनी,करण ठाकुर आदि मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!