महाकाल सवारी-2024 : महाकाल की दूसरी सवारी में 350 जवानों का पुलिस बैंड होगा आकर्षण का केंद्र

महाकाल सवारी-2024 : महाकाल की दूसरी सवारी में 350 जवानों का पुलिस बैंड होगा आकर्षण का केंद्र

Advertisements
Advertisements

–  भगवान महाकाल की इस वर्ष सवारियों में देखने को मिल रहा है धर्म व संस्कृति का अनूठा समागम

अर्पित सिंह कुशवाह/उज्जैन, वंदेमातरम् न्यूज। वर्ष-2024 के सावन और भादौ मास में बाबा महाकाल की सवारियां पुरानी परंपरा से हटकर धर्म और संस्कृति के अनूठे समागम के रूप में देखने को मिल रही है। 22 जुलाई- 2024 को निकली पहली बाबा महाकाल की सवारी में इस बार आदिवासी कलाकारों के दल ने मनोरम प्रस्तुति दी। इसी प्रकार 29 जुलाई- 2024 को निकलने वाली भगवान महाकाल की दूसरी सवारी में 350 जवानों का पुलिस बैंड आकर्षण का केंद्र बनेगा। 5 अगस्त – 2024 को निकलने वाली तीसरी सवारी में एक हजार डमरू वादक शिव प्रिय वाद्य यंत्र की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा शिप्रा के दत्त अखाड़ा घाट पर भारतीय संस्कृति के पारंपरिक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पीएचक्यू से पुलिस बैंड उज्जैन आएगा

सावन-भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारियों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधी बैठक में उक्त जानकारी कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी सवारी में प्रस्तुति देने के लिए भोपाल पीएचक्यू से 350 जवानों का विशेष पुलिस बैंड उज्जैन आएगा। बताया जाता है पुलिस बैंड शिप्रा तट पर पूजन के समय दत्तअखाड़ा घाट पर भी विशेष प्रस्तुति देगा। दूसरी सवारी में जनजातीय दल के कलाकार भी शामिल होंगे। आने वाली सवारियों में नासिक व काशी से आए कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। सवारी में श्रद्धालुओं की सुविधा तथा भीड़ नियंत्रण के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सवारी में डीजे के उपयोग को प्रतिबंधित करें

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए की हरसिद्धि पाल सहित बाबा महाकाल की सवारी के प्रमुख पाइंट्स पर और बेहतर व्यवस्थाएं की जाए। सवारी में सम्मिलित होने वाली मंडलियों को ताकीद किया जाए कि ढोल, मंजीरे, डमरू इत्यादि परंपरागत वाद्य यंत्रों के अतिरिक्त डीजे आदि का उपयोग न करें। नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थलों पर लगाई गई, एलईडी के माध्यम से सुचारू रूप से सवारी का लाइव प्रसारण किया जाए।

होटल व यात्रीगृहों का औचक निरीक्षण किया जाए

श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंच रहे हैं। भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने आने वाले कावड़ यात्रियों की संख्या भी अधिक है। ऐसे में कावड़ यात्रियों के विश्राम आदि की बेहतर व्यवस्था की जाए। वहीं होटल, यात्रीगृह आदि का औचक निरीक्षण किया जाए। यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाले होटल व यात्रीगृह संचालकों पर प्रभावी कार्रवाई होना चाहिए।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!