रतलाम महालक्ष्मी मंदिर में लगाया ताला : श्रीमाली ब्राह्मण समाज शुद्धिकरण के लिए सुबह पहुंचा मंदिर

रतलाम महालक्ष्मी मंदिर में लगाया ताला : श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने सुबह 7.30 बजे गंगाजल से मंदिर का किया शुद्धिकरण

Advertisements
Advertisements

– पुजारी के बड़े भाई का निधन होने पर सूतक के बाबजूद वह मंदिर में कर रहे थे पूजा पाठ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर में पुजारी को लेकर हुए विवाद में प्रशासन ने रविवार रात को मंदिर में ताला लगा कर बंद कर दिया। सोमवार सुबह 7.30 बजे मंदिर प्रशासन द्वारा ताला खोलने के इंतजार में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के लोग मंदिर के बाहर बैठे रहे। समाज जन का कहना है कि ताला खुलने के बाद वह गंगाजल से मंदिर धोकर शुद्धिकरण की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20241021 WA0013

बता दे कि दो दिन से पूर्व श्रीमाली ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने मंदिर के पंडित संजय पुजारी के मंदिर में आने जाने को लेकर आपत्ति जताई थी। समाजजनों का कहना था कि महालक्ष्मी हमारी कुलदेवी है। साथ ही मंदिर में हमारी सती माता का भी स्थान है। पुजारी के बड़े भाई का निधन हुआ है। सूतक होने के कारण वह मंदिर में पूजा पाठ कर रहे है। रविवार रात भी समाजजन इसी बात को लेकर मंदिर पहुंचे। पुजारी के अंदर होने पर फिर आपत्ति जताई। इस दौरान हंगामा हो गया। तब समाजजनों ने एसडीएम व तहसीलदार को फोन कर दिया। इसके बाद आरआई व पटवारी पहुंचे। मंदिर में पुजारी व सजावट में लगे सभी लोगों को बाहर कर ताला लगा दिया। इसको लेकर मंदिर में हंगामा भी हुआ। हंगामा बढ़ता देख पटवारी कपिल चौबे ने मंदिर में ताला लगा दिया। रात में कई लोग दर्शन व सजावट के लिए राशि लेकर आए। लेकिन बाहर से ही दर्शन कर लौटना पड़ा।समाजजनों का कहना था कि प्रशासन ने मंदिर की पूजा का दायित्व अन्य पुजारी को दे दिया है। उसे भी कार्यभार नहीं सौंपा जा रहा है। इधर प्रशासन ने संजय पुजारी से मंदिर का हिसाब-किताब भी मांग लिया है। पुजारी का कहना है कि प्रशासन ने लेटर दिया है तो हिसाब-किताब के लिए मंदिर में गया था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शुद्धिकरण के लिए समाज जन हुआ एकत्र 

श्रीमाली ब्राह्मण समाज सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने बताया महालक्ष्मी देवी हमारी कुल देवी है। पुजारी के भाई का देहांत होने के चलते सूतक के बावजूद वह मंदिर में आना-जाना कर रहे है। हम उनसे निवेदन कर चुके है। प्रशासन ने पंडित का प्रभार भी अन्य को दे दिया है। इसके बावजूद वह मंदिर के अंदर क्यों जा रहे है। एसडीएम व तहसीलदार को जानकारी दी। श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा सुबह शुद्धिकरण के लिए एकत्र हुए। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!