रतलाम में छाई गर्भ कल्याणक की खुशियां : आज मनेगा जन्मकल्याणक महोत्सव

रतलाम में छाई गर्भ कल्याणक की खुशियां : आज मनेगा जन्मकल्याणक महोत्सव

– घट यात्रा निकली, वेदी शुद्धि कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में छाया उल्लास

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। स्वर्ण नगरी में श्री आदिनाथ कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन पारमार्थिक समिति, तत्व लहर महिला मंडल एवं सकल दिगंबर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में सागोद रोड स्थित ऋषभ धाम शौरीपुर नगरी में चल रहे श्री नेमीनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव के द्वितीय दिवस गर्भकल्याणक की खुशियां मनाई गई।

IMG 20250112 WA0013

इस अवसर पर इंद्र सभा एवं राज सभा में बाल तीर्थंकर के गर्भ अवतरण पर तत्व चर्चा का आयोजन कर तीर्थंकर नेमीकुमार का गुणगान किया गया, सौधर्म इंद्र की आज्ञा से कुबेर ने सुंदर शौरीपुर नगरी की रचना जहां सौधर्म इंद्र द्वारा गर्भकल्याणक की पूजन की गई, इस अवसर पर अष्टकुमारिकाओं सहित सर्वार्थ सिद्धि की बेटियों ने सुंदर मंगलाचरण कर सभी का मन जीत लिया। दोपहर में नवीन जिनालय की वेदी शुद्धि हेतु जैन स्कूल क्र 2 से विशाल घट यात्रा निकाली गई जो राम मोहल्ला स्थित नवीन जिन मंदिर पहुंची जहां भक्ति भाव पूर्वक वेदी शुद्धि की गई जिसका प्रथम सौभाग्य  इंद्रा विजय बड़जात्या परिवार इंदौर को प्राप्त हुआ पश्चात पूरे देश से पधारी बहनों ने वेदी शुद्धि की।

IMG 20250112 WA0012

संध्या की बच्चों की पाठशाला के बाद जिनेन्द्र भक्ति का आयोजन कर गुरुदेवश्री के सीडी प्रवचनों सहित पंडित विपिन शास्त्री नागपुर, देवेंद्र शास्त्री बिजौलिया, गौरव जैन इंदौर के प्रवचनों का लाभ लिया पश्चात जयपुर से पधारे मोटिवेशनल स्पीकर एसपी भारिल्ल के श्रीमुख से हे भगवान मेरा कल्याणक कब होगा विषय पर सुंदर उद्बोधन सुनने का लाभ मिला पश्चात माता शिवा देवी एवं अष्टकुमारिकाओं की सुंदर तत्वचर्चा ने सभी का मन जीत लिया। इस दौरान समाज के जिनेंद्र जैन, सुशील अजमेरा, मुकेश मोठीया,शगुन बडजात्या, प्रमोद पाटनी, मनोज अग्रवाल, अर्पण गंगवाल, संजय गोधा , रवि मोठिया, कमलेश पापरीवाल , मेघना बड़जात्या , अनु अजमेरा सहित समाजजन मौजूद थे ।

आज मनेगा जन्मकल्याणक महोत्सव 

IMG 20250112 WA0011

समाज अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा, उपाध्यक्ष कीर्ति बडजात्या, महोत्सव मीडिया प्रभारी राकेश पोरवाल व दीपक राज जैन ने बताया कि आज तृतीय दिवस पौष शुक्ल चतुर्दशी रविवार 12 जनवरी 2025 के शुभ दिन जन्मकल्याणक महामहोत्सव मनाया जावेगा, जिसका शुभारंभ प्रातः 6 बजे मंगलाचरण प्रभात मंगल गीत से होगा पश्चात शांति जाप, श्री जिनेन्द्र पूजन, मंगल प्रवचन एवं 9 बजे से इंद्र सभा एवं राज सभा में जन्मकल्याणक की खुशियां मनाई जावेगी जिसमें राजस्थान के राज्यपाल  हरिभाऊ किसनराव बागडे एवं कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सहित अन्य विशिष्ट अतिथि सम्मिलित होंगे पश्चात 11 बजे से स्वामी वात्सल्य सकल जैन समाज श्री संघ णमोकार मंत्र आराधकों एवं आमंत्रित अतिथियों का, 12 बजे से जन्मकल्याणक शौभायात्रा प्रतिष्ठा मंडप से पाण्डुक शिला स्थल श्री श्वेतांबर मंदिर बड़ा साग़ोद तक जहां 1008 कलशों से बाल तीर्थंकर का जन्माअभिषेक, पूजन कर वापस प्रतिष्ठा मंडप आगमन, 4 बजे से तांडव नृत्य सौधर्म इंद्र द्वारा, संध्या की बेला पर 6 बजे से बाल कक्षा, जिनेन्द्र भक्ति, मंगल प्रवचन एवं रात्रि 8 बजे से पालना झूलन का कार्यक्रम होगा पश्चात देश विदेश के राजा रानियों द्वारा भेंट, 22 कलशों से भवाई नृत्य सीमा विनय पाटनी मुंबई द्वारा एवं रत्नत्रय तीर्थ ध्रुवधाम बांसवाड़ा के विद्यार्थियों द्वारा जन्मकल्याणक पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी जावेगी जिसमें सकल समाज सादर आमंत्रित है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!