रतलाम : अतिथि खेल शिक्षक की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, जिला प्रशासन बना मूकदर्शक

रतलाम : अतिथि खेल शिक्षक की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, जिला प्रशासन बना मूकदर्शक

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और मनमानी का एक और शर्मनाक उदाहरण सामने आया है। हाट रोड स्थित शासकीय नवीन विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ अतिथि खेल शिक्षक राहुल परमार की शिकायतों को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य स्वतंत्र श्रोत्रिय पर गंभीर आरोप लगाते हुए अतिथि शिक्षक ने कलेक्टर से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

खेल शिक्षक से जबरन गड्ढे खुदवाए, सफाई करवाई 

राहुल परमार ने आरोप लगाया कि उनकी नियुक्ति खेल शिक्षक के रूप में हुई थी, लेकिन उनसे खेल गतिविधियों के बजाय गड्ढे खुदवाने और स्कूल की सफाई करवाने का काम लिया जाता है। जब उन्होंने इन गैर-शैक्षणिक कार्यों को करने से इनकार किया, तो प्राचार्य ने उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी। यही नहीं, खेल गतिविधियों के फर्जी वाउचर बनवाकर उनके जबरन हस्ताक्षर करवाए गए।

पैसे नहीं दिए तो उपस्थिति में गड़बड़ी 

शिक्षक का कहना है कि उनसे पैसों की मांग भी की गई। 7 दिसंबर 2024 को वे स्कूल में उपस्थित नहीं थे, लेकिन उनसे जबरन उपस्थिति पर हस्ताक्षर करवाए गए। वहीं, 28 और 29 जनवरी को स्कूल में उपस्थित रहने के बावजूद उन्हें गैरहाजिर दिखा दिया गया और आधे वेतन की मांग के बाद उपस्थिति दर्ज की गई।

शिकायतों पर प्रशासन का ढुलमुल रवैया 

राहुल परमार ने इस भ्रष्टाचार और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई, जिसे बिना समाधान के बंद कर दिया गया। दो बार जनसुनवाई में अपनी बात रखने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे यह साफ हो जाता है कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार को खुली छूट मिली हुई है।

प्रभारी प्राचार्य ने मामले में यह कहा

जब इस मामले में प्रभारी प्राचार्य स्वतंत्र श्रोत्रिय से बात की गई, तो उन्होंने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि अतिथि शिक्षक स्कूल नहीं आए, इसलिए उनका वेतन काटा गया। इसके अलावा स्कूल में अन्य दो भी अतिथि शिक्षक कार्य कर रहे हैं। नियमानुसार कार्य नहीं करने और मनमानी पूर्वक अवकाश लेने पर वेतन कटता है। इसको लेकर मेरे खिलाफ झूठी और निराधार शिकायत की गई है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!