रतलाम, वंदेमातरम् न्युज।
रेलवे संगठन की राजनीति में रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। इंजीनियरिंग विभाग के 40 कर्मचारी रणधीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ में शामिल हुए।
कार्यालय में मंडल मंत्री बीके गर्ग की उपस्थिति में मज़दूर संघ में शामिल हुए। ये सभी कर्मचारी रेलवे के ही अन्य संगठन से जुड़े हुए थे।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग के ये सभी कर्मचारी मज़दूर संघ की कार्यशैली व कर्मचारियों के हित में किए कार्यो से प्रभावित होकर संगठन में बेहतर कार्य करने हेतु शामिल हुए। मजदूर संघ लगातार 6 वर्षो से सदस्यता में प्रथम रहा है। इंजीनियरिंग शाखा सचिव राजेंद्र चौधरी व अख्तर हुसैन द्वारा सभी साथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी, संयुक्त मंडल मंत्री चंपालाल गडवानी, सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज, प्रताप गिरी, हिमांशु पेटारे, योगेश पाल, गौरव संत, दीपक गुप्ता,अमित चौहान चाँद खान, इमरान खान सहित अन्य मौजूद रहे ।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


