35.2 C
Ratlām

सौगात : इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर रतलाम में बनेगा फूड पार्क, कलेक्टर की पहल, स्थल भी तय

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
इंदौर की 56 दुकानों की तर्ज पर रतलाम में भी भव्य फुड पार्क निर्माण किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू भी हो गई हैं। फूड पार्क के लिए स्थान भी तय कर लिया हैं। रविवार को कलेक्टर व निगम प्रशासक कुमार पुरूषोत्तम ने निगम के अधिकारियों के साथ तय स्थान का निरीक्षण किया।
रतलाम कलेक्टर की पहल पर जल्द ही शहरवासियों को एक ही स्थान पर इंदौर के 56 दुकान की तर्ज पर फूड पार्क की सुविधा मिलेगी। रविवार को कलेक्टर ने निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया व नगर निगम के इंजीनियरों के साथ लोकेन्द्र भवन के सामने पुरानी सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। फूड पार्क के लिए इसी स्थान का चयन किया गया है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सब्जी मंडी में अवैध कब्जेधारी, मूर्तिकार जिन्होने अनाधिकृत रूप से स्थल पर कब्जा किया हुआ है उन्हे हटाने जाने के निर्देश भी दिए। साथ ही भव्य फुड पार्क निर्माण के लिए कन्सलटेंट नियुक्त कर ड्रांईग व डिजाईन तैयार करवाए जाने के निर्देश दिए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!